ग्वालियर में बन रही थी ब्रांडेड कंपनियों की नकली सिगरेट और पान मसाला, पुलिस ने मारा छापा
ग्वालियर में अवैध फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा, अवैध फैक्ट्री में बन रही थी नकली सिगरेट और नकली पान मसाला
ग्वालियर, 20 सितम्बर। ग्वालियर पुलिस ने हजीरा इलाके में संचालित एक अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा है। खास बात यह है कि अवैध फैक्ट्री में ब्रांडेड कंपनियों की नकली सिगरेट और पान मसाला तैयार किए जा रहे थे। पुलिस ने बड़ी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के रैपर और पैकिंग करने की मशीन भी पकड़ी है।

हजीरा इलाके में संचालित हो रही थी फैक्ट्री
ग्वालियर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हजीरा इलाके में एक अवैध फैक्ट्री संचालित हो रही है और इस फैक्ट्री के अंदर ब्रांडेड कंपनियों के प्रोडक्ट के नाम पर नकली प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं। अवैध फैक्ट्री के अंदर नकली सिगरेट और नकली पान मसाला बनाने का काम किया जा रहा है।

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने मौके पर जाकर मारा छापा
ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर से मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर छापा मारा तो यहां पर एक अवैध फैक्ट्री संचालित मिली। ग्वालियर क्राइम ब्रांच को मौके पर कई ब्रांडेड कंपनियों के रैफर मिले हैं। यह रैपर ब्रांडेड कंपनियों की सिगरेट और पान मसाले के हैं। इसके साथ ही सिगरेट और पान मसाला तैयार करने का मटेरियल भी मिला है। मौके पर पैकिंग मशीन भी बरामद हुई हैं।
लंबे समय से चल रहा था कि अवैध कारोबार
जानकारी के अनुसार हजीरा इलाके में यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा था। यहां पर ब्रांडेड कंपनियों के नकली प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे थे और उन्हें सप्लाई करने का गोरखधंधा चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अवैध फैक्ट्री को पकड़कर अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications