एमपी: मुंह पर फेंके जुर्माने के पैसे तो हो गई पिटाई
ग्वालियर में महिला सूबेदार ने बाइक सवारों को पीटा, हेलमेट नहीं लगाने पर किया जा रहा था चालान, चालान के पैसे देने का तरीका था गलत, महिला सूबेदार ने कर दी पिटाई, लोगों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया हुआ वीडियो वायरल
ग्वालियर, 11 अक्टूबर। ग्वालियर में ड्यूटी पर तैनात एक लेडी सिंघम को गुस्सा आ गया। लेडी सिंघम गुस्से आती में सामने खड़े दो लोगों पर टूट पड़ी और उनके गाल पर चांटे जड़ दिए। यह पूरा मामला ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके का है जहां वाहन चेकिंग के दौरान महिला पुलिसकर्मी को गुस्सा आ गया।

Recommended Video
सिटी सेंटर में मोटेल तानसेन के सामने हो रही थी चेकिंग
ग्वालियर में सिटी सेंटर में मोटेल तानसेन के सामने पुलिस द्वारा चेकिंग पॉइंट लगाया गया था। यहां पर बिना हेलमेट लगाए दुपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को रोका जा रहा था और उनसे जुर्माना वसूला जा रहा था। ड्यूटी पर महिला सूबेदार सोनम पाराशर अन्य पुलिसकर्मियों के साथ तैनात थीं।
बिना हेलमेट लगाए दुपहिया वाहन चालक को रोका
जब महिला सूबेदार बिना हेलमेट वालों पर कार्रवाई कर रही थी तभी वहां से बिना हेलमेट लगाए एक बाइक सवार गुजरा जिसे पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने बाइक सवार पर चालानी कार्रवाई शुरू कर दी। बाइक सवार ने पहले तो चालान काटने का विरोध किया लेकिन जब बात नहीं बनी तो बाइक सवार ने गुस्से में आकर जुर्माने के पैसे महिला सूबेदार की की तरफ फेंक दिए।
महिला सूबेदार को आ गया गुस्सा
जैसे ही बाइक चालक ने जुर्माने के पैसे महिला सूबेदार की तरफ फेंके तो महिला सूबेदार को गुस्सा आ गया और उन्होंने बाइक सवार को तमाचा जड़ दिया। बाइक सवार का साथ दे रहे एक अन्य शख्स को भी महिला सूबेदार ने चांटा जड़ दिया। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
ग्वालियर में सख्ती के साथ चल रहा है हेलमेट चेकिंग अभियान
ग्वालियर में इन दिनों सख्ती के साथ हेलमेट चेकिंग अभियान चल रहा है। शहर के अलग-अलग चौराहों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर पुलिस द्वारा हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जो भी दुपहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं लगा रहे हैं उन पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। चालानी कार्यवाही के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों से पुलिस के साथ हो रही झड़प की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। नारायण विहार चौराहे पर से गुजर रहे एक वाहन चालक ने पुलिस पर मारपीट करने और मोबाइल फोन के साथ ही गाड़ी के दस्तावेज छीनने का आरोप लगाया है। इस बात की शिकायत ग्वालियर एसपी अमित सांघी से भी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications