Gwalior News: कुछ लोगों को भारत के विकास और BJP की योजनाओं से नफरत, PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान
gwalior PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जनहित की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।ग्वालियर पहुंचे पीएम मोदी मेला ग्राउंड पर पर सभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले वो रोड शो के रूप में मंच तक पहुंचे। वे खुली जीप में सवार हुए। उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 दिन में दूसरी बार और सातवें महीने में आठवीं बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आए है। पीएम मोदी ने आज ग्वालियर से विभिन्न जगहों पर 19000 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इसमें इंटरनेशनल दिव्यांग सपोर्ट सेंटर और दिल्ली बड़ोदरा एक्सप्रेस का वर्चुअल लोकार्पण भी शामिल है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केंद्र व राज्य सरकार के अनेक मंत्री उपस्थित रहे।

पीएम मोदी ने कहा कि ग्वालियर की इस ऐतिहासिक धरती को मेरा शत शत नमन। ये धरती साहस, स्वाभिमान, सैन्य गौरव, संगीत, स्वाद और सरसों का प्रतीक है। ग्वालियर ने देश के लिए एक से एक क्रांतिवीर दिए। राष्ट्र रक्षा के लिए, हमारी सेना के लिए अपनी वीर संतानें दी है। ग्वालियर ने भाजपा की नीति और नेतृत्व को भी आकार दिया है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे, अटल बिहारी वायपेयी को ग्वालियर की मिट्टी ने गड़ा है। इस मिट्टी से जो भी देशभक्त निकला उसने खुद को राष्ट्र के लिए खफा दिया।
कुछ लोगों को भारत के विकास से नफरत: मोदी
एमपी का विकास वो लोग नहीं कर सकते, जिनके पास नई सोच नहीं है। ना ही विकास का रोड मैप है। इनका सिर्फ एक ही काम है। देश से नफरत, भारत की योजनाओं से नफरत। अपनी नफरत में ये देश की उपलब्धियों को भी भूल जाते है। आज पूरी दुनिया भारत का गौरवगान कर रही है। दुनिया में भारत का डंका बज रहा है कि नहीं? आज दुनिया को भारत में अपना भविष्य दिखता है। लेकिन जो लोग जिन्हें कुर्सी के सिवाय कुछ नहीं दिखता। उन्हें भारत का विकास अच्छा नहीं लग रहा है।
मोदी ने गारंटी दी है कि भारत टॉप थ्री इकॉनोमी में होगी। इससे भी सत्ता के भूखे कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। विकास विरोधी लोगों को देश ने छह दशक दिए थे। 60 साल कम समय नहीं होता है। जब 9 साल में इतना काम हो सकता है। तो तब क्यों नहीं हुआ। उनके पास भी मौका था। वे गरीबों की भावनाओं से खेलते थे, आज भी खेलते है। वो तब भी जात -पात के नाम पर लोगों को बांटते थे आज भी यही पाप कर रहे है।
पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश का विकास वो लोग नहीं कर सकते, जिनके पास नई सोच नहीं है। ना ही विकास का रोड मैप है। इनका सिर्फ एक ही काम है। देश से नफरत, भारत की योजनाओं से नफरत। अपनी नफरत में ये देश की उपलब्धियों को भी भूल जाते है।
पीएम ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत का गौरवगान कर रही है। दुनिया में भारत का डंका बज रहा है कि नहीं? आज दुनिया को भारत में अपना भविष्य दिखता है। लेकिन जो लोग जिन्हें कुर्सी के सिवाय कुछ नहीं दिखता। उन्हें भारत का विकास अच्छा नहीं लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications