पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम में अनाथ बच्चों को मिला लाभ
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम में दस बच्चों को मिला लाभ, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रहे मौजूद।
ग्वालियर, 30 मई। कोरोना काल मे अनाथ हुए बच्चों को सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहारा मिला और पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत इन अनाथ बच्चों को मदद दी गई। ग्वालियर में इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे।


पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम में कोरोना काल में अनाथ हुए 10 बच्चों को लाभ दिया गया। इन बच्चों को छात्रवृत्ति, पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन की पासबुक और आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा सौंपी गए।
देशभर के 4345 बच्चों के खाते में एक क्लिक में पहुंचे ₹20000
पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक क्लिक में ही देश के 4345 अनाथ बच्चों के खाते में बीस-बीस हजार रुपय जमा किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निराश्रित बच्चों से बात भी की।
कोरोना काल के लिए किया गया था पीएम केयर्स का गठन
कोरोना काल में मरीजों के लिए दवा, ऑक्सीजन एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए पीएम केयर्स का गठन किया गया था। जिन बच्चों ने कोरोना काल में अपने माता पिता को खो दिया उनके लिए पीएम केयर्स चिल्ड्रन फंड तैयार किया गया। जिसमें देश भर के 4345 बच्चों को शामिल किया गया।
पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा कर जमा करवाए गए रुपए
कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के खाते पोस्ट ऑफिस में खुलवाए गए हैं। बच्चों के खाते में दस-दस लाख रुपए जमा कराए गए हैं। जब बच्चे की उम्र 18 साल हो जाएगी तो उन्हें इस खाते में जमा रकम से मिलने वाले ब्याज को हर महीने दिया जाएगा और जब बच्चा 23 साल की उम्र का हो जाएगा तो उसे ₹1000000 की रकम दे दी जाएगी।
बच्चों की शिक्षा के लिए 4000 प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जा रहा है
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों की शिक्षा के लिए 4000 रुपय प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जा रहा है और अगर कोई अनाथ बच्चा अपने रिश्तेदारों के यहां नहीं रह रहा है तो ऐसे बच्चों को सामाजिक संस्थाओं की मदद से चिल्ड्रन होम में रखकर उनका पालन पोषण किया जा रहा है।
टेक्निकल शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को दिया जाएगा ब्याज मुक्त लोन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि जो बच्चे टेक्निकल शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उन बच्चों को ब्याज मुक्त ऋण भी उपलब्ध करवाया जाएगा जिससे वे अच्छी शिक्षा हासिल करके अच्छा रोजगार हासिल कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications