सर चढ़कर बोल रहा वर्ल्ड कप का जुनून, जीवाजी ग्राउंड पर प्लेयर इंडिया की जीत के लिए अभी से मना रहे जश्न

संवाद सूत्र पंकज श्रीमाली

देशभर के साथ ही ग्वालियर में भी क्रिकेट वर्ल्ड कप का जुनून सर चढ़कर बोल रहा है आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में वर्ल्ड कप का फाइनल मैच होने जा रहा है इसको लेकर ग्वालियर में भी क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों में दीवानगी का आलम है। ग्वालियर में क्रिकेट मैच देखने के लिए LED स्क्रीन की व्यवस्था की गई है।

सुबह से फाइनल मैच को लेकर खेल प्रेमियों और क्रिकेटरों में उत्साह नजर आ रहा है। आलम यह है की जीवाजी विश्वविद्यालय के ग्राउंड पर क्रिकेट खेलने पहुंचे प्लेयर भारत की जीत की दुआ के जश्न के साथ झूमते और नाचते गाते नजर आए।

Passion for World Cup, celebrations are already underway for Player India victory at Jiwaji Ground

ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में बने क्रिकेट ग्राउंड पर आज जश्न जैसा माहौल देखने को मिल रहा है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे फाइनल महा मुकाबला के लेकर खिलाड़ियों में उत्साह चरम पर है सुबह क्रिकेट खेलने पहुंचे खिलाड़ी अभी तक मैदान में ही डटे हुए हैं और यही से वे भारत और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट मैच के फाइनल का आनंद भी उठायेंगे जिसके लिए यहां बड़ी एलइडी स्क्रीन की व्यवस्था भी की जा रही है।

20 साल पुराना बदला आज चुकाएगा भारत

खिलाड़ियों का मानना है कि आज वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारत के कब्जे में होगी। 20 साल पुराना बदला चुकाने के लिए आज भारत ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त देगा। खेल प्रेमियों को उम्मीदें है कि आज विराट, रोहित और शुभमन गिल जैसे बल्लेबाज सेंचुरी करेंगे। तो वही शमी, सिराज और बुमराह भारतीय टीम के लिए जोरदार प्रदर्शन करेंगे। टीम इंडिया को लेकर क्रिकेट के खिलाड़ियों में काफी उत्साह का माहौल है और यह उत्साह मैच की समाप्ति तक देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+