'मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह, करप्शननाथ कमलनाथ', शब्दों से तंज कस VD शर्मा ने कांग्रेस पर किए हमले
MP Politics: मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष VD शर्मा ने सोमवार को ग्वालियर में कांग्रेस के कामकाज को लेकर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर करप्शन नाथ, मिस्टर बंटाधार जैसे शब्दों से तंज कसा है।
दरअसल, ग्वालियर में आज बीजेपी की संगठन बैठक आयोजित हुई, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बल संतोष और प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा मौजूद रहे।

इस बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाहा सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस बैठक में आने वाले संगठनात्मक चुनाव को लेकर चर्चा हुई।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह संतोष जी ग्वालियर में पधारे हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिले, तो इस समय संगठन का हमारा पर्व है। संगठन के पर्व पर हमारा सौभाग्य है कि वह ग्वालियर में इसलिए संगठन पर्व के निमितों कार्यकर्ताओं से बातचीत करेगे।
वही विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा सर्वाधिक लोकप्रियता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की नेतृत्व में पार्टी के संगठन के कार्यकर्ताओं की ताकत विकास और गरीब कल्याण पर मध्य प्रदेश की जनता मोहर लगाएगी है और मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह और मिस्टर करप्शननाथ कमलनाथ दोनों को जनता नकार चुकी है।
आज नहीं बार-बार निकल चुकी है। इस बार दोनों उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम फरेगा..हम केवल चुनाव लड़ने के लिए नहीं लड़ते हैं हम 365 दिन जनता की सेवा में कार्य करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications