Gwalior News: Vande Bharat Express ट्रेन डबरा स्टेशन के पास हुई हादसे का शिकार, गाय के टकराने के बाद खुला बोनट

पीएम मोदी ने एमपी की जिस पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी, वो गुरुवार शाम डबरा स्टेशन के पास हादसे का शिकार हो गई।

 MP Vande Bharat Express train met with an accident Dabra station, bonnet opened after hitting cow
Photo Credit:

MP Vande Bharat Express train: मध्यप्रदेश में शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को ग्वालियर के डबरा स्टेशन के पास हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन के सामने अचानक एक गाय आकर टकरा गई। जिससे ट्रेन का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेन काफी देर तक ओवर ब्रिज के पास खड़ी रही। टेक्निकल स्टाफ की मदद से बोनट को ठीक किया गया। तब जाकर ट्रेन रवाना हो सकी।

कैसे हुआ हादसा

गुरुवार को नई दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जब डबरा और सिमरियाताल स्टेशन के बीच पहुंची तो यहां ट्रैक पर एक गाय अचानक सामने आ गई। गाय के टकराने के बाद इंजन का बोनट खुल गया। इसके बाद काफी समय तक वंदे भारत ट्रेन एक ओवर ब्रिज के पास खड़ी रही। ट्रेन को देखने के लिए स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। इसके बाद आरपीएफ पुलिस बल को सूचना दी गई मौके पर तुरंत पुलिस का बल पहुंच गया।

बोनट में फंस गई थी गाय

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बनने भारत एक्सप्रेस ट्रेन को डबरा स्टेशन से पहले ओवर ब्रिज के नीचे रोका गया। इसके बाद ट्रेन में मौजूद रनिंग टेक्निकल स्टाफ ने इंजन को ठीक करने के लिए काम शुरू किया। टेक्निकल इंजीनियरों ने करीब 15 मिनट मशक्कत करने के बाद इंजन के बोनट में फंसे गायक के हिस्से को बाहर निकाला। इसके बाद इंजन को दुरुस्त किया गया। पूरी तरह से चेक करने के बाद सेफ्टी टीम ने ओके किया इसके बाद करीब 20 मिनट बाद वंदे भारत ट्रेन भोपाल रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई।

अभी कुछ दिन पहले ही एमपी को मिली थी पहली वंदे भारत ट्रेन

बता दे अभी हाल में ही मध्य प्रदेश को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है। ट्रेन को शुरू है अभी पूरा एक महीना भी नहीं हुआ कि वह हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली तक का सफर करीब 7 घंटे 45 मिनट में पूरा करती है। गुरुवार को भी यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से नई दिल्ली स्टेशन से चलकर भोपाल के लिए रवाना हुई थी,लेकिन ग्वालियर के डबरा स्टेशन के पास हादसे का शिकार हो गई। गाय के ट्रेन से टकरा जाने के बाद वंदे भारत करीब 15 मिनट तक ओवर ब्रिज पर खड़ी रही। टेक्निकल टीम ने आकर ट्रेन का बोनट ठीक किया। जिसके बाद ट्रेन भोपाल के लिए रवाना हो सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+