MP Gwalior हाईवे पर मंत्री की कार की ऐसी टक्कर कि ट्रैक्टर हो गया दो टुकड़े, कार भी हो गई कबाड़
MP Minister's OPS bhadoria car collided: मध्य प्रदेश के ग्वालियर-इटावा हाईवे पर मंत्री ओपीएस भदोरिया की कार और सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली में ऐसी भिड़ंत हुई कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए।

MP Minister's OPS bhadoria car collided: आपने कई सड़क हादसे देखे-सुने होंगे, लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर-इटावा हाईवे पर हुए हादसे में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की स्थिति देख हर कोई हैरान हैं। मंत्री की कार सामने से आ रहे जिस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, उसमें ट्रैक्टर दो टुकड़े हो गया। कार की हालत भी कबाड़ जैसी हो गई।
यह भीषण हादसा मंगलवार की दोपहर को उस वक्त हुआ, जब मंत्री ओपीएस भदौरिया ग्वालियर से अपने गृह जिले भिंड लौट रहे थे। तेज रफ्तार हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही हैं। मंत्री समेत उनका गनर और कार में सवार अन्य एक व्यक्ति जख्मी हुए हैं।
तीनों को इलाज के लिए ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मंत्री भदौरिया के सिर में चोट पहुंची है, फिलहाल हालत स्थिर बताई गई है। वहीं इस भीषण टक्कर में आश्चर्य इस बात का है कि ट्रैक्टर चालक भाग गया।

घटना स्थल के सामने आए वीडियो में हादसे की भयाभयता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ट्रैक्टर सिर्फ ट्रॉली से अलग नहीं हुआ, बल्कि ट्रैक्टर दो टुकड़े हो गया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर का इंजन एक तरफ और दूसरी तरफ पीछे ड्राइविंग सीट वाला हाईड्रोलिक हिस्सा अलग होकर पहुंच गया।

मंत्री की कार भी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ड्राइविंग साइड से कार की जैसी हालत नजर आ रही हैं, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी साइड से टक्कर हुई। कार का बोनट और इंजन बिखर गया और गाड़ी की हालत कबाड़ जैसी हो गई।

मालनपुर थाना प्रभारी जितेंद्र मावई का कहना है कि ट्रैक्टर चालक कहां है, इस बारे में पता किया जा रहा है। वहीं जानकार यह भी बता रहे है कि ऐसा एक्सीडेंट तभी होता है जब कोई वाहन 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार में हो। सामान्य ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड 35-40 किमी/घंटे होती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार किस स्पीड पर चल रही होगी?












Click it and Unblock the Notifications