Gwalior में 20 अगस्त को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, सिंधिया के गढ़ पर शाह देंगे जीत का मंत्र
MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा की आखिरी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 20 अगस्त को ग्वालियर में होगी। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।बुधवार को दिल्ली में हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह निर्णय हुआ है। कार्यसमिति की बैठक में ग्वालियर-चम्बल के साथ-साथ मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता से लेकर विधायक और पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रभारी से लेकर जिलाध्यक्षों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की बैठक ले सकते हैं। ग्वालियर चंबल में लगातार हो रही टूट और मजबूती के लिए बैठक बुलाई गई है। लगातार ग्वालियर चम्बल से नेताओं के पार्टी छोड़ने की जानकारी सामने आ रही हैं।ग्वालियर चंबल में 26 में से सिर्फ 7 सीटें पिछले चुनाव में भाजपा को मिली थीं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ग्वालियर चम्बल वोट बैंक का एपीसेंटर माना जाता है। फिलहाल ग्वालियर-चंबल की 34 में से 17 सीट भाजपा और 17 सीट कांग्रेस के पास है। यह स्थिति केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद उपचुनाव के नतीजों के बाद हुई।

20 अगस्त की बैठक में ग्वालियर में कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य नेताओं की नाराजगी दूर करने और चुनावी रूपरेखा पर पर बातचीत होगी। 1200 से भी ज्यादा इस बैठक में पदाधिकारी शामिल होंगे। मालवा अंचल और मध्य भारत के बाद भाजपा ग्वालियर-चंबल अंचल पर फोकस कर रही है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह क्षेत्र गढ़ माना जाता है।
कमजोर सीटों को लेकर बीजेपी की ग्वालियर में होने वाली बैठक में रणनीति तय होगी। इसके अलावा प्रदेश की 60 से 70 सीटों को लेकर गहन मंथन हो सकता है। विशेष घोषणा की तैयारी को लेकर इन सीटों पर मंथन किया जाएगा। प्रत्याशी चयन पर मंथन हो सकता है। पहले नाम तय करने का फैसला लिया जा सकता है। क्षेत्र में तैयारी के लिए समय मिले इसलिए प्रत्याशियों का पहले चयन पर भी बातचीत होगी। साथ ही साथ बैठक में विजय संकल्प यात्रा निकालने को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी।विजय संकल्प यात्रा मध्य प्रदेश में 5 स्थानों से निकलेगी।












Click it and Unblock the Notifications