MP election 2023: वोटिंग के बाद ग्वालियर में BSP कैंडिडेट सुरेश बघेल पर हमला, बूथ कैप्चरिंग का आरोप

MP election 2023: मध्य प्रदेश के चंबल इलाके में मतदान के दौरान शांति नहीं रही। वोटिंग के बाद भी कई जगहों से हिंसक झड़प, मारपीट की ख़बरें आई। ग्वालियर के ग्रामीण क्षेत्र से बीएसपी प्रत्याशी सुरेश बघेल पर वोटिंग के बाद अटैक हुआ। जिसमें बघेल ने बीजेपी-कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

वारदात के बाद बघेल और उनके समर्थकों ने साहब सिंह गुर्जर पर जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाया है। बताया गया कि जब सुरेश बघेल नोगांव स्तिथ मतदान केंद्र क्रमांक 93 के बाहर निकले तो कुछ लोगों ने घेरकर उनके वाहन पर हमला कर दिया। जिसमें वह भी बाल-बाल बचे।

 mp-election-2023-bsp-candidate-suresh-baghel-attacked

किसी तरह सुरेश बघेल ने भागकर अपनी जान बचाई। उनकी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर बरसाए गए। बघेल ने इस पूरे मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई हैं। इसके साथ ही गुर्जर समेत उनके समर्थकों पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। री पोलिंग की भी मांग की है।

बीएसपी प्रत्याशी ने खुद के साथ ही गांव के मतदाताओं को साहब सिंह गुर्जर के गुंडों से जान का खतरा बताया है। इसके बाद सुरेश बघेल और उनके समर्थक मतदान केंद्र के बाहर धरने पर भी बैठे। लेकिन बाद में पुलिस की कार्रवाई भरे आश्वासन के बाद वहां से हटे। यह खबर आई ही थी कि थोड़ी वक्त बाद कांग्रेस प्रत्याशी साहब सिंह गुर्जर पर BSP के एक समर्थक ने फोन पर धमकी देने का इल्जाम भी लगाया। सबूतों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+