MP Board 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा 25 मार्च से, छात्र परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले इन बातों पर ध्यान दें
MP Board Exam 2023: कक्षा पांचवीं की परीक्षाओं में पहला पेपर प्रथम भाषा विशिष्ट हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी का पेपर रहेगा। तो वहीं आठवीं कक्षा की बात करें तो इनके पेपर की शुरूआत विज्ञान के पेपर से होगी।

MP Board Exam 2023: 25 मार्च से कक्षा आठवीं और पांचवीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होना है। जिस तरह 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र तैयार किए जाते हैं, उसी तरह इस बार 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी की गई है।
13 वर्षों के बाद एक बार फिर माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश ने आठवीं और पांचवीं के छात्रों की परीक्षा बोर्ड पैटर्न के आधार पर करा रहा है। इस दौरान परीक्षा केंद्र दूर होने की वजह से परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन विभाग के मुताबिक परीक्षा केंद्र ज्यादा दूर नहीं हैं। विद्यार्थी अपने परिजनों के साथ परीक्षा केंद्र जा सकते हैं।
डीपीसी तोमर ने जानकारी दी कि एक बार फिर आठवीं और पांचवीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर कराई जा रही है। जिससे परीक्षार्थियों में बोर्ड पैटर्न को लेकर उत्सुकता बढ़ेगी और विद्यार्थियों में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर गंभीरता भी आएगी। उन्होंने जानकारी दी कि दूरस्थ परीक्षा केंद्रों पर भी सभी पूर्ण व्यवस्थाएं की गई हैं। जिससे किसी भी परीक्षार्थी को परेशानी न हो।
डीपीसी रविंद्र सिंह तोमर ने जानकारी दी कि ग्वालियर जिले में 25 मार्च से शुरू होने वाले एग्जाम में लगभग 61763 परीक्षार्थी शामिल रहेंगे। जिसके लिए लगभग 165 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार जिले के करीब 2522 विद्यालयों के विद्यार्थी एक साथ परीक्षा देंगे। इनमें सरकारी और प्राइवेट स्कूल शामिल हैं। परीक्षाओं में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल इस बार बोर्ड पैटर्न पर हो रही परीक्षा को लेकर कई प्रकार के बदलाव किए हैं। विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस बार अगर विद्यार्थी 5वीं व 8वीं कक्षा पास कर अगली क्लास में जाना है। इसलिए कम से कम 33 प्रतिशत लाना जरूरी होगा। यदि कोई विद्यार्थी परीक्षा अच्छे से नहीं देता है या नंबर प्राप्त नहीं करता है। तो यह फेल हो जाएगा। उसे फिर से उसी कक्षा में पढ़कर अंगली परीक्षा देनी होगी। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर शासकीय कर्मचारी भी तैनात रहेगा। नकल को लेकर परीक्षा केंद्रों पर विशेष नजर रखेगा। नकल ना हो।
ढाई घंटे का रहेगा समय
परीक्षा देने के लिए पहले 3 घंटे का टाइम दिया जाता था लेकिन इस बार ये इसमें 30 मिनट की कटौती कर दी गई है। यानि इस बार परीक्षा तीन घंटे की नहीं ढाई घंटे कर दी गई है। परीक्षा का टाइम सुबह 9 से 11:30 रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications