मोमोज बेचने वाला निकला कोरोना पॉजिटिव, 3 दिन में 200 से ज्यादा ग्राहकों को खिलाए मोमोज

ग्वालियर। कोरोना वायरस का खौफ अभी भी बरकरार है। अनलॉक 1 के बाद बाजारों में फिर रौनक शुरू हो गई है। इस बीच कई दुकानदार भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मोमोज बेचने वाला एक व्यक्ति कोरोना वायरस पॉजिटिव निकला है। ऐसे में ठेले वाले से तीन दिन में मोमोज खाने वाले 200 से ज्यादा ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है। कोरोना से संक्रमित होने के बावजूद वह ठेला लगाकर मोमोज बेच रहा था। इसकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है।

Momos Seller coronavirus Report Positive in Gwalior

बता दें कि मोमोज बेचने वाला युवक मुरार के 7 नंबर चौराहा के पास ठेला लगाता है। वह यहां 2013 से ही मोमोज बेच रहा है। कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आने तक मोमोज बेचता रहा है। इस दौरान उसने 200 से ज्यादा ग्राहकों को मोमोज दिए हैं। ऐसे में उसकी संपर्क हिस्ट्री लंबी हो गई है। वहीं, जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जो भी लोग उसके संपर्क में आए हैं, वो खुद आकर अपनी जांच करवाएं।

यहीं नहीं उस युवक का छोटा भाई भी एमएस चौराहा पर मोमोज का ठेला लगाता है। उसके लिए भी सामान संक्रमित युवक ही तैयार करता है। ऐसे में प्रशासन की टेंशन काफी बढ़ गई है। क्योंकि इन 3 दिनों में न जाने कितने लोग इसके पास आकर मोमोज खाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+