MP के मंत्री OPS भदौरिया का एक्सीडेंट, ग्वालियर-भिंड रोड पर ओवरटेक करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर
मध्य प्रदेश के नगरीय विकास और आवास राज्यमंत्री OPS भदौरिया सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है।

MP Accident News: मध्यप्रदेश शासन में नगरीय विकास और आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया का सड़क हादसे नहीं घायल हो गए। दरअसल मंत्री भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर से आ रहे थे तभी दिन में नेशनल हाईवे नंबर 719 पर उनकी गाड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई। घटना में मंत्री और उनका ड्राइवर दोनों घायल हो गए। हालांकि मंत्री को मामूली चोटें आई हैं।
ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि ओपीएस भदौरिया भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर से दोपहर करीब 3:25 पर आ रहे थे। तभी नेशनल हाईवे नंबर 719 पर ट्रैक्टर ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी, जिससे मंत्री की गाड़ी आगे से बैठ गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर भी दो भागों में बंट गया। इस हादसे में मंत्री और उनके ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं।
हादसे में घायल हुए राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया समेत उनके एक सुरक्षाकर्मी और मंत्री की कार में सवार एक अन्य व्यक्ति को ग्वालियर के बिरला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मालनपुर थाना पुलिस ने पहुंचकर क्षतिग्रस्त गाड़ियों को किनारे किया, ताकि यातायात से शुरू हो सके।
मालनपुर थाना प्रभारी ने दी जानकारी
मालनपुर थाना प्रभारी जितेंद्र मावई ने जानकारी देते हुए बताया कि कैडबरी फैक्ट्री के पास हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया मंगलवार को ग्वालियर से मेहगांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार मालनपुर इलाके में नेशनल हाईवे 719 पर कैडबरी फैक्ट्री के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राज्य मंत्री की कार समेत ट्रैक्टर ट्रॉली भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।












Click it and Unblock the Notifications