Gwalior News: उद्यानिकी मंत्री का दिखा अनोखा अंदाज, पतंगबाजी और रस्सी खींच प्रतियोगिता में लहराया जलवा
Gwalior News: मध्य प्रदेश के मोहन कैबिनेट में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह आज ग्वालियर नगर निगम द्वारा आयोजित संक्रांति मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने यहां ना सिर्फ शहरवासियों को संक्रांति महापर्व की शुभकामनाएं दी बल्कि इस पावन मौके पर पतंगबाजी और रस्सा खींची जैसी प्रतियोगिताओं शामिल हुए।
प्रतियोगिता में मंत्री का यह अंदाज मौजूद सभी लोगों को पसंद आया बाद में उन्होंने यहां निगम के सभी कर्मचारी और अधिकारियों के साथ समरसता भोज भी किया।

बाल भवन परिसर में किया गया आयोजन
ग्वालियर नगर निगम द्वारा बाल भवन परिसर में आज संक्रांति महापर्व को देखते हुए यह विशेष आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेश सरकार के उद्यानकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, नगर निगम सभापति मनोज सिंह तोमर, सहित नगर निगम के अलग-अलग वार्डों के पार्षद निगम आयुक्त हर्ष सिंह और निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे नगर निगम द्वारा इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिनमे मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा द्वारा भागीदारी करते हुए रस्सा खींची और पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने इस दौरान सभी शहर वासियों को संक्रांति महापर्व की शुभकामनाएं भी दी।
महापौर शोभा सिकरवार की अनुपस्थिति चर्चा में रही
ग्वालियर नगर निगम द्वारा कराए गए इस आयोजन में महापौर शोभा सिकरवार की अनुपस्थिति भी देखने को मिली। महापौर शोभा सिकरवार कांग्रेस पार्टी से हैं और उनके पति सतीश सिकरवार कांग्रेस के पूर्व विधानसभा से विधायक भी हैं। महापौर की अनुपस्थिति पर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने कहा की जरूरी व्यस्तता के चलते हुए वे यहां नहीं पहुंची हैं और उनकी गैर मौजूदगी में मंत्री नारायण सिंह के विशेष आतिथ्य में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications