Gwalior news : सनकी गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के माता पिता को मारी चाकू, लड़के का नहीं कर रहे थे शादी

लिव-इन पार्टनर के लापता होने पर गर्लफ्रेंड ने उसके घर पहुंचकर उसकी मां और पिता पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में लड़के के पिता और मां चाकू लगने से घायल हो गए।

girlfriend boyfriend parents knife

ग्वालियर जिले में खूनी खेल का मामला सामने आया है। लिव इन में रह रही एक शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के मां बाप पर चाकू से हमला किया है। उनका कसूर इतना था कि उन्होंने गर्लफ्रेंड और अपने बेटे की शादी से इनकार कर दिया था। दोनों की हालत गंभीर है। अस्पताल में एडमिट हैं। पुलिस ने सनकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया है।

पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानी हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। मां की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना पुरानी छावनी के मऊ जमार की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। वह शादीशुदा है। उसके लिव इन पार्टनर की तलाश की जा रही है।

Recommended Video

    ग्वालियर: पुरानी छावनी क्षेत्र में बहू ने सास पर चाकू से किया हमला, आरोपी बहू गिरफ्तार

    ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना इलाके के मऊ गांव के जमाहर का है। पुलिस के अनुसार आरोपी गर्लफ्रेंड सोनम अपने पति के साथ दिल्ली रहती थी। वहीं पर सोनम मऊ जमाहर के रहने वाले रामलखन बाथम के साथ नजदीकियां बढ़ गई। उसके लिए सोनम ने अपने पति को भी छोड़ दिया और रामलखन के साथ ग्वालियर आकर लिव इन में रहने लगी। दिल्ली पुलिस ने इस घटना में दोनों को हिरासत में भी लिया था लेकिन बाद में दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया था। लेकिन रामलखन और सोनम फिर से एक साथ रहने लगे। इधर रामलखन के मां बाप इस संबंध को लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे थे और दोनों की विवाह के करने खिलाफ भी थे।

    शुक्रवार की शाम रामलखन घर से गुमशुदा हो गया और सोनम को ऐसा लगा कि रामलखन के मां बाप ने उसे गायब किया है तो गुस्से में चाकू लेकर उनके घर पहुंच गई और रामलखन की मां गुड्डी बाथम एवं पिता राकेश बाथम के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले वाले भी आ गए और उन्होंने बौखलाई गर्लफ्रेंड को बड़ी मुश्किल से काबू में किया और पुलिस को जानकारी दी।

    गुड्डी बाथम को गले में चाकू लगे हैं और उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में एडमिट कराया गया है। थाना पुरानी छावनी पुलिस ने प्यार में पागल गर्लफ्रेंड को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ हत्या करने के प्रयास का अपराध दर्ज किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+