Gwalior: मनचले ने किया कमेंट तो महिला ने चप्पलों से पीटा, फिर पैरों में गिर कर मांगने लगा माफी, Video
Gwalior News
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के एक पार्क में मनचले की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला मनचले की चप्पलों से मारपीट कर रही हैं।
मनचले ने महिला को पार्क में कमेंट किया था। जिसके बाद महिला ने मनचले को फटकारते हुए उसके मुंह पर चप्पल मारने शुरू कर दिया। पुलिस को सूचना देने की बात सुनते ही मनचला हाथ पैर जोड़कर महिला से गलती की माफी मांगने लगा। मनचले से मंदिर पर अपनी गलती मंगवाने के बाद उसे वहां से जाने दिया गया।

जानकारी अनुसार पिटाई का वीडियो ग्वालियर के फूलबाग चौराहे स्थित गांधी पार्क का बताया जा रहा है। जहां एक महिला अपने पति के साथ सोमवार दोपहर के लगभग 2:00 बजे पार्क में घूमने आई थी। पत्नी और 2 वर्ष के मासूम बच्चे को पार्क में बैठाकर पति बाहर कुछ खाने का सामान लेने चला गया। महिला मासूम को गोद में लेटाकर दूध पिला रही थी उसे दौरान पार्क में घूमता हुआ एक मनचला आया। मनचला महिला के सामने आकर बैठ गया और महिला को अश्लील कमेंट करने लगा।
कुछ टाइम बाद जब महिला का पति पार्क में सामान लेकर आया। तो उसने मनचले के बारे में अपने पति से बताया। उसके बाद पति ने मनचले को वहीं पकड़ लिया। इसके बाद महिला ने पैसे चप्पल उतार कर मनचले की मुंह पर पीटना शुरू कर दिया। मनचले की पिटाई और हंगामे को देखकर पार्क में घूमने आए दूसरे लोगों का हुजूम लग गया।
मनचले की पिटाई के बाद पति ने फोन निकालकर पुलिस को बुलाने को कहा तो मनचला महिला के पैरों में गिरकर अपनी गलती के लिए माफी मांगने लगा। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों के सामने मनचले ने भगवान बजरंगबली की मूर्ति पर हाथ रखकर कसम खाई दोबारा ऐसी गलती किसी महिला के साथ नहीं करेगा। भगवान के सामने माफी मांगने के बाद मनचले को वहां से जाने दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications