MP News: पति करता है अप्राकृतिक सेक्स, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, कहा- 6 माह से झेल रही हूं शारीरिक पीड़ा
नवविवाहिता का कहना है कि 6 माह तक तो वह उसे इसी तरह प्रताड़ित करता रहा। लेकिन जब सब कुछ असहनीय हो गया तब जाकर पत्नी ने अपने मायके में पूरी घटना बताई।

ग्वालियर जिले में एक महिला ने पति पर अप्राकृतिक सेक्स करने का मामला दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति लगातार 6 माह से उसके साथ अननेचुरल सेक्स करता आ रहा है। जब उसने विरोध किया तो पति उसके साथ मारपीट करता और जान से मारने की धमकी देता।
हैवान पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला थाने पहुंची और पुलिस को पूरी आपबीती बताई। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पति फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
6 माह से कर रहा जानवरों जैसे कृत्य: पीड़ित ग्वालियर के हजीरा थाना एरिया की रहने वाली है। 21 वर्षीय इस नवविवाहिता ने बताया कि एक वर्ष पहले 2022 मई महीने में उसका विवाह शादी बारात में खाना बनाने का ठेका लेने वाले एक ठेकेदार से हुई थी। विवाह के कुछ महीनों तक दोनों में सब कुछ ठीक चलता रहा। लेकिन अक्टूबर 2022 में एक रात पति ने उसके साथ अननेचुरल सेक्स करने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा और फिर अप्राकृतिक संबंध बनाया।
महिला का आरोप है कि तब से लेकर 28 जनवरी तक उसका पति हर रोज उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता चला आ रहा था। वह पति की धमकी से अब तक चुप रही, लेकिन जब पति की प्रताड़ना सहन नहीं हुई तो इसकी शिकायत पुलिस से की।
आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज: हजीरा थाना सर्किल के सीएसपी रवि भदौरिया मनीष ने जानकारी दी कि पीड़ित महिला के शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications