Gwalior: लॉन्ग ड्राइव में भाभी को देवर ने सुनाया रोमांटिक गाना, नायक नहीं खलनायक हूं मैं गाकर कर दिया कांड
Gwalior News: रेणु पाठक हत्याकांड को कुल तीन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। इनमें से मुख्य आरोपी श्याम और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गाना गाते हुए देवर ने भाभी की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी देवर और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का दोस्त नाबालिग है। पुलिस ने बताया कि मृतक का शव बरामद नहीं किया जा सका है। उसकी तलाश और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दरअसल ग्वालियर के मुरार इलाके में रहने वाली 35 वर्षीय महिला रेणु पाठक 17 अप्रैल से लापता थी। परिजन मुरार पुलिस ज्ञस्टेशन में रेणु के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना की जांच के दौरान परिजन ने पुलिस को बताया कि रेणु को आखिरी बार उसके ट्रक ड्राइवर देवर श्याम पाठक के साथ देखा गया था।
पुलिस ने ट्रक ड्राइवर देवर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की थी। शुरुआत में वह मृतक रेणु के बारे में पता नहीं होने की बात बताता रहा। लेकिन पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने भाभी की हत्या की बात कबूल की। साथ ही पुलिस को जानकारी दी इस हत्याकांड में 2 साथी राजू उर्फ कुंअर और एक नाबालिग भी शामिल है। श्याम के बताने के आधार पर पुलिस ने उसके नाबालिग साथी को दतिया जिले के लांच थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया है।
नाबालिग ने पुलिस को बताया: 17 अप्रैल को हम ट्रक लेकर बड़ागांव गए हुए थे। रेणु लोगों के लिए खाना लेकर बड़ागांव आई हुई थी।
रेणु को देखते हुए श्याम देवर ने ट्रक में आज तुम पर प्यार आया है गाना चालू कर दिया। फिर भाभी भी ट्रक के अंदर आकर बैठ गई थी। फिर श्याम ने दर्द भरे गाने बजाना शुरू कर दिया था। जैसे ही हम लोग ग्वालियर-झांसी हाईवे पर डबरा शहर के के आगे पहुंचे तभी श्याम ने खलनायक फिल्म का गाना नायक नहीं खलनायक हूं मैं गाना शुरू कर दिया।
गाना गाते हुए की हत्या: इसके बाद अचानक से श्याम ने अचानक चाकू निकाला और रेणु को मारना शुरू कर दिया। वह गाना गाते हुए रेणु पर एक के बाद एक हमला किए जा रहा था। काफी देर तक वह चाकू मारता रहा। इससे भी जब नहीं मरी तो उसने रेणु का गला दबा दिया। उसके बाद लहास को चादर में लपेट कर ट्रक में ही रख लिया। झांसी-ललितपुर हाइवे से होते हुए बबीना पास पहुंचे और पुल से बेतवा नदी में रेणु की लहास फेंक दिया फिर हम लोग बड़ौदा निकल गए। मगर, मुझे पता चला कि पुलिस हमें खोज रही है तो मैं बड़ौदा से भागकर दतिया आ गया था।
देवर श्याम ने पुलिस को बताया: उसका बड़ा भाई भी ट्रक ड्राइवर था। 5 वर्ष पहले भाई की मौत हो गई थी। भाई के मौत के बाद भाभी हमारे साथ रहने लगी। पिछले कुछ दिनों से मेरी तबीयत खराब रहने लगी थी। मुझे शंका हुई कि भाभी जादू-टोना करती है। साथ ही उसके किसी से प्रेम प्रसंग चलता है। इसलिए उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार: मामले पर ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल ने जानकारी दी कि मुरार थाना पुलिस ने आरोपी का ट्रक बरामद कर लिया है। श्याम ने ट्रक को पूरी तरह से धूल दिया था। इसलिए फॉरेंसिक टीम की मदद जांच की जा रही है। 1 महीना पुराना हत्याकांड है। रेणु का शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में है। एक अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना में आगे की कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications