Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के दरबार पहुंचे सिंधिया, कहा- पंडित जी पूरे मध्य प्रदेश के गुरु
Bageshwar Dham: गुना जिले में धीरेंद्र शास्त्री के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम करने पर सोशल मीडिया पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को ट्रोल किया जा रहा है। ट्रॉलर उनकी तुलना जयवर्धन सिंह और उनके चाचा लक्ष्मण सिंह से कर रहे हैं।

Bageshwar Dham: मध्य प्रदेश के गुना में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार भाजपा और कांग्रेस दोनों नेताओं ने करवाया।दिग्विजय सिंह के राघोगढ़ किले में शास्त्री का कार्यक्रम हुआ तो वही गुना के दशहरा मैदान में दिव्य दरबार लगा।
जिसमें बीते दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच पर पहुंचकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम किया और अभिवादन किया। लेकिन अब सोशल मीडिया पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को ट्रॉल किया जा रहा है। ट्रॉल में तुलना जयवर्धन सिंह वा उनके चाचा लक्ष्मण सिंह से कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ट्रोल कर रहे हैं। की जयवर्धन सिंह और लक्ष्मण सिंह धीरेंद्र शास्त्री के सामने दंडवत प्रणाम हो रहे हैं। जबकि सिंधिया सिर्फ अभिवादन प्रणाम करके निकल गए।
अब ट्रोलर दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। फोटो के जरिए दिखाया जा रहा है कि किस तरह से सिंधिया द्वारा धीरेंद्र शास्त्री को सिर्फ प्रणाम किया जा रहा है। वहीं राघोगढ़ में कांग्रेसी विधायक जयवर्द्धन सिंह और उनके चाचा लक्ष्मण सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री के सामने जमीन पर बैठकर पैर पखार रहे हैं। सोशल मीडिया में जिसकी तस्वीर भी वायरल हो रही है।

गौरतलब हो कि धीरेंद्र शास्त्री को लेने जयवर्धन सिंह खुद भोपाल पहुंचे और वहां से उनको लेकर गुना-राघोगघ गुना में धीरेंद्र शास्त्री का रोड शो भी जयवर्धन सिंह ने कार्यक्रम कराया। गुना में लगे दिव्य दरबार में धीरेंद्र शास्त्री के पास सिंधिया भी मंत्री विधायकों और अपने समर्थक के साथ पहुंचे थे।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां बहुसंख्यक वोट बटोरने धार्मिक सियासत में लगी हुई हैं भाजपा हो या कांग्रेस हर पार्टी के नेता चाह रहे हैं कि वे जनता की नजरों में अधिक हिंदूवादी दिखें। यहीं वजह से है। भाजपा के साथ ही कांग्रेस नेता भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री के यहां दंडवत करने पहुंच रहे हैं। चुनाव से पहले की जा रही यह कवायद हिंदू मतदाताओं को खींचने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications