दो सगी बहनों के गैंगरेप का वीडियो बनाकर फिर मिलने के लिए बुलाया, घर से निकली बड़ी बहन लापता
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां दो नाबालिग बहनों के साथ तीन युवकों ने नशीली दवा पिलाकर चलती कार में गैंगरेप किया और फिर अतरंग वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए चुप रहने को कहा। आरोपितों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के 7 दिन बाद आरोपितों ने एक पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर से मिलने को बुलाया, जिसके बाद से पीड़िता लापता है।

चाचा के दोस्त के साथ जा रही थीं मंदिर के दर्शन के लिए
इसके चलते ही सगी बहनों के साथ हुए गैंगरेप की घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों और लापता पीड़िता की खोजबीन शुरू कर दी है। घटना डबरा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो सगी बहनों को 20 जुलाई को उनके चाचा का दोस्त धर्मेंद्र कुशवाहा बाइक से मंदिर घुमाने के लिए ले जा रहा था।

तीनों युवक कार में बहनों को साथ लेकर निकल गए
इसी दौरान रास्त में लड़कियों के पिता के रिश्तेदार का बेटा अजीत कुशवाहा अपने साथ प्रमोद व सतीश कुशवाहा के साथ उन्हें मिला। तीनों युवक कार में सवार थे, जिन्होंने धर्मेंद्र से कहा कि वो उन्हें मंदिर घुमा देगा। लेकिन धर्मेंद्र ने मना कर दिया। इसके बाद धर्मेंद्र दोनों लड़कियों को एक होटल पर बैठाकर पेट्रोल भराने के लिए चला गया।

चलती कार में गैंगरेप किया
इसी बीच फिर से अजीत अपने साथियों के साथ कार से वहां आया और दोनों लड़कियों को कार में अपने साथ बैठाकर ले गया। पहले तो आरोपितों ने दोनों बहनों को मंदिर के दर्शन कराए और फिर बाजार घुमाने के बहाने अपने साथ ले गए। बाजार में कोल्ड्ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर आरोपितों ने दोनों बहनों को पिला दी और जब वो बेहोश होने लगीं तो उन्हें कार से हाइवे पर ले गए, जहां चलती कार में तीनों युवकों ने दोनों बहनों के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया।

न्यूड वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान आरोपितों ने लड़कियों के न्यूड वीडियो भी बनाए और उन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए लड़कियों को चुप करा दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना से सात दिन बाद 27 जुलाई को आरोपितों ने दोनों बहनों में से बड़ी बहन को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मिलने के लिए बुलाया और तभी से पीड़िता लापता है।

बड़ी बहन हुई गुम तो घटना का हुआ खुलासा
बड़ी बहन की गुमशुदगी के बाद छोटी बहन ने मां को पूरी घटना बताई, जिसके परिजन थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप का मामला दर्ज कर आरोपितों व लड़कियों की खोजबीन शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications