Gwalior News: प्यार में बेवफाई, फिर प्रेमी की पत्नी पर एसिड अटैक, 4 साल से लिव इन रिलेशनशिप का खौफनाक बदला

Gwalior News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक प्रेमिका ने प्रेमी का गुस्सा उसकी पत्नी पर उतार दिया. प्रेमिका ने प्रेमी की पत्नी पर तेजाब से हमला कर दिया। हादसे में प्रेमी की पत्नी 40 प्रतिशत जल चुकी है।

Acid attack on lovers wife in Gwalior

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में प्यार में धोखा खाई एक लड़की प्रेमी की पत्नी पर तेजाब से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में जहां प्रेमी की पत्नी घायल हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मामला जनक गंज थाना इलाके के रामद्वारा लक्ष्मीगंज क्षेत्र में का है। जहां प्रेमिका ने पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। महिला को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस घटना में आरोपी बनी महिला ने अपने प्रेमी के ऊपर रेप का अपराध दर्ज कराया है।

आरोपी महिला ने थाने में शिकायत की कि प्रेमी युवक अमित बंसल उसे 4 वर्षों से शादी का झांसा देकर रेप किया है। बीते दिनों उसने शादी करने से मना कर दिया। इस बीच रेप का आरोप लगाने वाली महिला अमित बंसल के रामद्वारा स्थित मकान पर पहुंच गई और उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी श्वेता के ऊपर एसिड अटैक कर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से सुलझ गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की जानकारी अनुसार महिला हरेशिव मैरिज गार्डन के पास रहती है। उसने अमित बंसल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार की दोपहर मामला दर्ज किया था। कुछ घंटों बाद ही दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला अपने प्रेमी के रामद्वारा स्थित मकान जा पहुंची। जहां उसने उसकी पत्नी श्वेता बंसल के ऊपर एसिड अटैक कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में क्रॉस मामला दर्ज किया है। इधर दुष्कर्म का के शिकायत करने वाली महिला भी अपने इलाज के लिए दिल्ली में एडमिट हो गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+