Madhya pradesh में हर रोज कर सकेंगे पीएम मोदी के दर्शन, जानिए कहां बन रहा है 'मोदी का मंदिर'
मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैंस को खुश कर देने वाली खबर हैं। बहुत जल्द अब ग्वालियर एक मंदिर में आप मोदी के हर रोज दर्शन कर सकेंगे। जानिए कहां और कौन बनवा रहा है ये मंदिर?

Madhya pradesh Gwalior PM narendra modi temple: यूं तो आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर रोज टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर किसी न किसी रूप में देखते होंगे। उनके करोड़ों फैंस है। राजकोट, मदुरई, पुणे के बाद उनके लिए अच्छी खबर मध्य प्रदेश से है, जहां मोदी का मंदिर बन रहा है।
एमपी में इस मंदिर का निर्माण ग्वालियर में घोसीपुरा क्षेत्र स्थित सत्य नारायण की टेकरी पर हो रहा है। जिसका संकल्प सीनियर एडवोकेट विजय सिंह चौहान ने लिया है। वह भी मोदी के प्रशंसक है। उनका कहना है कि इस मंदिर से युवाओं को राष्ट्रवादी विचारों की प्रेरणा मिलेगी।

चौहान ने बताया कि मंदिर में मोदी की डेढ़ फीट की मूर्ति स्थापित की जायेगी। डिजाइन और लुक सभी कुछ फ़ाइनल है। जुलाई तक मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा और यहां पहुंचने वाले लोग देख सकेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
ख़ास बात यह है कि मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्ति को आकर ग्वालियर के मशहूर कलाकार दे रहे है। वास्तुकार और ज्योतिषियों से भी सलाह ली जा रही है, कि किस दिशा में मंदिर-मूर्ति स्थापित हो। फिर महूर्त निकलवाकर विधि विधान से मूर्ति स्थापना के लिए अनुष्ठान भी होगा।

एमपी में जैसे जैसे लोगों को पीएम मोदी के मंदिर निर्माण की जानकारी लग रही है, वह हतप्रभ है। ऐसा कम ही देखने-सुनने में आया है, जब किसी के जीते जी उनकी मूर्ति स्थापित हो। मंदिर बनने के बाद हर रोज पूजा पाठ और आरती करने की भी योजना है।
ऐसे में आने वाले वक्त में यह जगह सुर्ख़ियों में रहेगी, क्योकि अगले साल लोक सभा चुनाव है और उससे पहले एमपी में विधानसभा चुनाव। बीजेपी प्रशंसक भी चौहान की तारीफ कर रहे है। कुछ प्रशंसक तो यह भी कह रहे है कि मोदी के साथ सीएम शिवराज की मूर्ति भी स्थापित करा दी जाए। देश की पहचान पीएम मोदी और प्रदेश की शिवराज से है।












Click it and Unblock the Notifications