Gwalior: वीडियो कॉल पर लड़की ने उतरवाए रिटायर्ड ऑफिसर के कपड़े, स्क्रीन शॉट लेकर फिर करने लगी सारी हदें पार
Gwalior News: ग्वालियर के सिटी सेंटर अनुपम नगर निवासी 80 वर्षीय बीएसएफ के रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट के पास अनजान नंबर से वीडियो काल आई। उनके व्हाट्सएप मैसेंजर पर एक अनजान व्यक्ति द्वारा वीडियो काल की गई थी।

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में वीडियो कॉल के माध्यम से ठगी का मामला सामने आया है। सिटी सेंटर इलाके रहने वाले 80 वर्षीय BSF के रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट के साथ 2 लाख 38 हजार की ठगी हुई है। [वीडियो नीचे]
दरअसल रिटायर्ड अफसर के पास कुछ दिन पहले एक लड़की का फोन आया था। लड़की ने खुद को रिटायर्ड अफसर का फेसबुक फ्रेंड बताया। लड़की ने फिर व्हाट्सएप में वीडियो कॉल किया और कपड़े उतार कर अश्लील बातें करने लगी। यह देख बुजुर्ग अफसर ने फोन काट दिया। इसके बाद लड़की और उसके एक दोस्त ने क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर बीएसएफ रिटायर ऑफिसर को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। और दो लाख 38 हज़ार रुपये ठग लिए। इसके बाद भी ब्लैकमेलर बुजुर्ग को परेशान कर रहे थे। आखिर में बीएसएफ रिटायर ऑफिसर ने क्राइम ब्रांच थाने में शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्वालियर के अनुपम नगर क्षेत्र में रहने वाले 80 वर्षीय बीएसएफ के रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को शिकायती पत्र देकर अफसर ने जानकारी दी कि वह कुछ दिन पहले अपने घर पर थे। उसी दौरान एक लड़की का मैसेज उनके मोबाइल पर आया। उसने बताया कि वह उनकी फेसबुक दोस्त है। अफसर ने पहचानने से इनकार कर दिया तो लड़की ने अपनी एक तस्वीर उनके मोबाइल पर भेजा। इसके कुछ देर बाद लड़की ने बुजुर्ग अफसर के मोबाइल पर व्हाट्सएप वीडियो कॉल किया। अफसर ने वीडियो कॉल उठाया तो थोड़ी देर में लड़की ने कपड़े उतार कर अश्लील हरकत करने लगी।
लड़की की हरकत देख बुजुर्ग ने तुरंत फोन काट दिया। थोड़ी देर बाद लड़की का मैसेज आया कि वह उसे 20 हजार रुपये दे नहीं तो वह वीडियो वायरल कर देगी। रिटायर ऑफिसर ने इसे अनसुना कर दिया लेकिन थोड़ी देर बाद एक लड़के का फोन आया। उसने रिटायर्ड अफसर को बताया कि वह क्राइम ब्रांच अधिकारी बोल रहा है। एक लड़की ने उनके खिलाफ न्यूड वीडियो बनाने का मामला दर्ज कराया है। एफआईआर रोकने के नाम पर कथित क्राइम ब्रांच अधिकारी ने बुजुर्ग ऑफिसर से अपने अकाउंट में धीरे-धीरे करके 90 हजार रुपये ले लिए।
इसके अगले दिन बुजुर्ग अधिकारी के पास कथित क्राइम ब्रांच ऑफिसर ने फोन कर बताया कि आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है और बोला कि अगर आपने एक लाख 50 हजार और नहीं दिया तो लड़की की तरफ से आपके खिलाफ मामला दर्ज हो जाएगा। बदनामी के डर से बुजुर्ग ने उनकी मांग भी पूरी कर दी। इस तरह से आरोपियों ने करीब दो लाख 38 हजार रुपये की ठगी कर ली। दो लाख 38 हज़ार रुपये ठगने के बावजूद आरोपियों ने रिटायर्ड अफसर को ब्लैकमेल इन करना बंद नहीं किया। लड़की और उसका कथित क्राइम ब्रांच अधिकारी दोस्त बुजुर्ग से रुपये की मांग कर रहे थे। पैसे ना देने पर उसके वीडियो वायरल करने के लिए डराते रहे।
आखिर में बुजुर्ग रिटायर अधिकारी को इस बात का एहसास हो गया है कि वह ठगी का शिकार हो गया है। परेशान होकर उसने ग्वालियर पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है। बुजुर्ग रिटायर्ड अधिकारी की शिकायत के बाद साइबर सेल ने केस दर्ज कर लिया है। साइबर सेल अब आरोपी लड़की और उसके कथित क्राइम ब्रांच अफसर दोस्त की तलाश में जुट गई है। साइबर की टीम अब आरोपियों द्वारा रुपये जमा कराने के लिए उपयोग किए गए बैंक अकाउंट के जरिए उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी दी कि वीडियो कॉल के जरिए आरोपियों ने एडिटेड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। इसलिए रॉन्ग वीडियो कॉल नहीं उठाना चाहिए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications