MP : मंदसौर चेयरमैन व बड़वानी मंडलध्यक्ष की हत्या के बाद अब मिली ​BJP नेता के भाई की लाश

Gwalior News , ग्वालियर। मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं और उनसे जुड़े लोगों की हत्या का मामला थमने का नाम ले रही है। मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार व बड़वानी में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या के बाद अब एक अन्य भाजपा नेता के चचेरे भाई की हत्या की गई है।

BJP leaders murder case

सोमवार देर शाम ग्वालियर देहात के बेलगढ़ा थाना इलाके में भाजपा नेता के चचेरे भाई का शव मिला है। शरीर पर चोटों के निशान देखकर मामला हत्या का माना जा रहा है, लेकिन अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि हत्या क्यों व किसने की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार भाजपा जिला ग्रामीण मंत्री नरेन्द्र रावत के चचेरे भाई छत्रपाल सिंह का शव तिला पुलायचा गांव के पास पार्वती नदी के पुल के नीचे पड़ा मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं।

प्रारंभिक पड़ताल के बाद पुलिस का कहना है कि जिला ग्रामीण भाजपा के मंत्री नरेन्द्र रावत का चचेरा भाई छत्रपाल सिंह रावत 34 वर्ष निवासी खेड़ा भितरवार निजी यात्री बस पर परिचालक था। वह सुबह घर से बस पर गया था। रात को जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। उधर, तिला पुलायचा गांव के पास पार्वती नदी के पुल के नीचे ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

मौके पर पहुंची बेलगढ़ा थाना पुलिस ने शव की पहचान छत्रपाल सिंह के रूप में की। पुलिस का कहना है कि शव पर चोट के निशान थे। इन्हें देखकर लगता है कि छत्रपाल की हत्या की गई है, लेकिन किसी हादसे से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+