Lok Sabha Elections: कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची का इंतजार खत्म, जीतू पटवारी ने क्लीयर बताया कब आएगी लिस्ट

Congress Candidate List: भारतीय जनता पार्टी ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी हैं। जिसमें मध्य प्रदेश की 24 सीटों सहित देशभर की 195 संसदीय क्षेत्रों में लोकसभा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।

इधर, कांग्रेस राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्‍यस्‍त है। ऐसे में प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। वहीं उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी क्लियर बता दिया कि कब लिस्ट जारी होगी।

Lok Sabha Elections Congress Candidate List

जीतू पटवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले सप्ताह कांग्रेस की नेशनल इलेक्शन कमिटी की बैठक होना है। जिसमें मध्‍य प्रदेश की सभी सीटों पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगा। हालांकि पार्टी कब तक इन नामों पर अंतिम मुहर लगाएगी इसको लेकर पटवारी ने कोई स्पष्ट बात नहीं कही है।

ओला पीड़ित किसानों को 30000 रुपए प्रति हेक्टेयर मुआवजा दे सरकार

ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल और मालवा में ओलावृष्टि से किसानों की फैसले नष्ट हुई है।

ऐसे में किसानों को 27 हजार रुपए गेहूं और 31 हजार रुपए धान खरीदी का वादा करने वाली भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश के पर्ची के सीएम ओला प्रभावित किसानों को 30 हजार प्रति हेक्टर मुआवजा दें।

भाजपा के टिकट वितरण पर नहीं दिया जवाब

विधानसभा चुनाव हारे प्रत्याशियों को भाजपा द्वारा लोकसभा टिकट देने पर उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी का इंटरनल मामला है। इसमें मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+