MP News: गृहमन्त्री अमित शाह ने शुरू किया लोकसभा चुनाव का अभियान, कार्यकर्ताओं को दिए चुनाव में जीत के टिप्स
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में सियासी हलचलें तेज हो चली हैं। गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं।
उन्होंने इसकी शुरुआत ग्वालियर से की और अंचल की सभी चार लोकसभा सीटों पर कैसे पार्टी हर बूथ पर 51 फीसदी वोट हासिल कर सके इसकी रणनीति बताई ।

बैठक में शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,संभाग के सभी मंत्री और चुनाव प्रबंध समिति के सदस्यों ने शिरकत की ।
बैठक के शुरुआत में मुख्यमंत्री डॉ यादव सहित प्रमुख नेताओं ने शाह का स्वागत किया फिर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा प्रदेश में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन स्तर पर अब तक की गई तैयारियो का संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत किया।
अपने संबोधन में शाह ने ग्वालियर चम्बल संभाग के कार्यकर्ताओं की भाजपा को खड़ा करने में कई गई मेहनत का जिक्र किया और कहाकि आपको पता है कि कैसे संगठन और कार्यकर्ताओं के बलबूते आपने अपनी पार्टी को यहां तक पहुंचाया।
हम संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे समय काम करते है इसीलिए हम लोग जीतते हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर कैसे 51 फीसदी वोट आएं इसके लिए टिप्स भी दिये । उन्होंने कहाकि मोदी की गारंटी और अब तक के विकास कार्य और लोगों को मिले योजनाओं के लाभ की जानकारी घर घर और हर हितग्राही तक पहुंचाना है ।
इसी से लक्ष्य पूरा हो जाएगा। ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने बताया कि विधानसभा चुनावो के पहले भी शाह यहां आए थे और तब भी उन्होंने टारगेट दिया था कि डेढ़ सौ से ज्यादा सीटें हमे जीतना है। आज भी टारगेट दिया कि सभी 29 सीटे हमे जीतना है।
इसके लिए उन्होंने एक एक।बूथ तक पहुंचने का संकल्प हम सबको दिलाया है। इसके अलावा नव मतदाता तक पहुंचकर प्रोत्साहित करना , लाभार्थियो को खोजकर उन तक पहुंचना , बैठक में मौजूद रहे पूर्वमंत्री भारत सिंह ने बताया कि शाह ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा और प्रदेश की सभी सीटें अच्छे बहुमत से जीतने का आह्वान किया जिसके लिए उन्होंने बताया कि हमारीं सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो का व्यापक प्रचार, हितग्राहियों को उन्हे मिल रहे लाभ में सरकार की भूमिका और बूथ प्रबन्धन को और मजबूत करने की बात कही।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications