बेटे का एक और वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया से बचते नजर आए केंद्रीय मंत्री तोमर, भाजपा ने बताया फर्जी
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
केंद्रीय कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू के लैनदेंन को लेकर वीडियो वायरल होने का सिलसिला लगातार जारी है। उनका तीसरा वीडियो जारी हुआ है लेकिन जब मीडिया ने तोमर से उनके बेटे के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया चाही तो वे बगैर कुछ बोले आगे बढ़ गए।
तोमर के चेहरे पर चिंता और क्षोभ की लकीरें साफ नजर आईं और वे माइक हटाते हुए कार में बैठ गए। नरेंद्र तोमर के बेटे के वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी सवाल खड़े किए हैं और केंद्रीय मंत्री से इस्तीफा मांगा है।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में नरेंद्र सिंह तोमर के बड़े बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के एक एक करके तीन वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश की सियासत का पारा एकदम हाई हो गया है। इन वायरल वीडियो ने राजनीति के सभी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।
Recommended Video
गौरतलब है कि वायरल वीडियो के कुछ दिन पहले भी नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें भी करोड़ों रुपए के लेनदेन की चर्चा करते हुए नजर आ रहे थे। और अब यह दूसरा वीडियो भी हजारों करोड रुपए की चर्चा को लेकर वायरल हुआ है। अब एक तीसरा वीडियो भी आया है जिसमें देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर वीडियो कॉल पर किसी व्यक्ति से हजारों करोड़ की लेनदेन की चर्चा कर रहे हैं। इंसमे दस हजार करोड़ की बात हो रही है। वायरल वीडियो को लेकर जहां एक तरफ कांग्रेस शोर मचा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने पूरी तरह से चुप्पी साध ली है। इसको लेकर कांग्रेस ईडी से लेकर सभी एजेंसीयों की जांच की मांग कर रही है।

मीडिया के सवालों से बचकर भागते हुए नजर आए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
ग्वालियर ग्रामीण में चुनावी कार्यक्रम में पहुंचे तोमर ने सभा मे भाजपा की रीति नीतियों की चर्चा की और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। वहीं भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। सभा को संबोधित करने के बाद जब मीडिया ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से उनके बेटे के देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के वायरल वीडियो को लेकर चर्चा करनी चाही तो वे सभी मीडिया कर्मियों को इधर-उधर करके गाड़ी की तरफ भागते हुए नजर आए।
इस दौरान उन्होंने किसी भी मीडिया से कोई चर्चा नहीं की। तोमर के चेहरे पर चिंता साफ दिख रही थी। इतना ही नहीं मीडिया के लोगो द्वारा लगाए गए माइक भी उन्होंने हटा दिए और तत्काल प्रभाव से गाड़ी की ओर भागते हुए नजर आए। जिन्होंने पीछे पलट कर भी नहीं देखा। इस दौरान अन्य लोगों ने भी उनसे बात करनी चाहिए, लेकिन गाड़ी में बैठकर हेलीकॉप्टर की ओर रवाना हो गए।
कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आज प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि अब हमारे पास कहने को कुछ बचा नहीं है। लेकिन एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते सर्वप्रथम तो यह कहेंगे कि हमने इस मंच से पहले दो वीडियो और भी जारी किए थे। जिसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेन्द्र तोमर एक वीडियो काल पर 100 करोड़ रुपये एक वीडियो में और 500 करोड़ रुपये की हेरा फेरी, कैसे हवाला आएगा, किस अकाउंट में जाएगा, कितने अकाउंट खोलने हैं इस सब की चर्चा करते हुए दिखाई दिए हैं। भाजपा ने अभी तक यह कहकर खारिज किया कि यह झूठा वीडियो है। लेकिन सच्चाई सबके सामने उजागर हो गई है।
श्रीनेत ने कहा कि वायरल वीडियो के सत्य का पता लगाना एजेंसी का काम है भाजपा ब्रह्मवाक्य नहीं बोल रही है हम बार-बार कह रहे हैं एक वीडियो आया है जिसमें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नरेंद्र सिंह तोमर के लड़के देवेंद्र तोमर एक बिचौलिए से फोन पर बात कर रहे हैं और 100 करोड़, 500 करोड़ की डील कर रहे हैं। जो व्यक्ति अपने आप को जगमग दीप कह रहे हैं कनाडा के रहने वाले हैं, इन्होंने अपना फोन नंबर और एड्रेस दोनों साझा किया है और अगर कोई इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी कोई सबूत मांगना चाहती हो तो वह लगातार वह सबूत यहां भी दिख रहे हैं, और साझा भी करने को तैयार है। यह व्यक्ति अपने आप को जगमनदीप बता रहे हैं और यह भी बता रहे हैं कि उनकी नरेंद्र सिंह तोमर के लड़कों के साथ दोस्ती भी है।












Click it and Unblock the Notifications