ग्वालियर ग्रामीण से कद्दावर कांग्रेस नेता केदार कंसाना ने की बगावत, दिया इस्तीफा, कहा-चुनाव जरूर लडूंगा

संवाद सूत्र - पंकज श्रीमाली

कांग्रेस पार्टी में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के साथ ही बगावत के सुर भी तेज हो गए हैं ग्वालियर में भी टिकट नहीं मिलने से असंतुष्ट ग्वालियर ग्रामीण से दावेदारी जाता रहे यूथ कांग्रेस के पूर्व इलेक्ट्रोड प्रेसिडेंट युवा नेता केदार कंसाना ने भी बगावत्ति तेवर अपनाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

केदार कंसाना ने दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है। उन्होंने पार्टी द्वारा वर्तमान में घोषित किए गए प्रत्याशी पर भी कई आरोप लगाए हैं और कहा है कि जिन्होंने सर्वे किया उन्होंने ही सर्वे दबा दिए।

Kedar Kansana of Congress rebelled against rural, resigned, said - will definitely contest elections

कांग्रेस पार्टी द्वारा आज मध्य प्रदेश के 144 सीटों से कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के साथ ही टिकट की चाह रखने वाले कांग्रेस नेताओं ने टिकट न मिलने पर बगावती तेवर अपनाना शुरू कर दिए हैं यूथ कांग्रेस के नेता और ग्वालियर ग्रामीण से टिकट मांग रहे केदार कंसाना ने भी टिकट की पहली सूची जारी होते ही अपना नाम नहीं होने पर इस्तीफा दे दिया है उन्होंने कहा कि मैं पिछले 22 साल से कांग्रेस पार्टी में हूं छात्र राजनीति से nsui और फिर यूथ कांग्रेस का प्रेसिडेंट रहा 10 साल से बिना पद के सेवा कर रहा हूं मैंने वर्ष 2018 और उससे पूर्व भी टिकट मांगा था लेकिन मुझे आश्वासन दिया गया।

14 ग्रामीण भाजपा का गढ़ रहा है। यहां पोलिंग पर लड़ने के लिए मैंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इकट्ठा किया जहां कांग्रेस का कोई झंडा उठाने वाला नहीं था वहां हमने लोगों को विश्वास में लिया और लोग हमारे साथ भी आए मैंने टीम केदार के नाम से 25000 लोगों की एक टीम बनाई है जो लोगों के सुख-दुख में साथ है। इसके साथ ही 45000 से अधिक महिलाओं को नारी सम्मान योजना से जोड़ा और अभी रक्षाबंधन के बाद तकरीबन एक लाख बहनों से राखी भी पहनी और हर सुख दुख में लोगों के साथ रहा हूं फिर भी मुझे टिकट नहीं दिया है।

हर पंचवर्षीय योजना में दूसरी पार्टी का झंडा उठाने वाले को दिया टिकट

केदार कंसाना ने कहा कि अब जब टिकट आपको ऐसे लोगों को ही देना है जो हर पंचवर्षीय योजना में दूसरी पार्टी का झंडा लगा लेते हैं जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है और यह सब को पता है. हम उस समय भी पार्टी छोड़कर नहीं गए थे जब सिंधिया समर्थक उनके साथ भाजपा में चले गए थे इसके बाद भाजपा ने मेरा काफी नुकसान भी किया फिर भी मैं पार्टी की सेवा करता रहा अब जब मेरा टिकट कट गया है तो इस पार्टी में मेरा भविष्य बचा नहीं है इसलिए मैंने इस्तीफा दिया है.

कांग्रेस पार्टी ने जो सर्वे किए वे कहां दबा दिए गए

उन्होंने कहा कि जो लोग मेरा सर्वे अच्छा बता रहे थे वही लोग कह रहे हैं कि सर्वे और लोकप्रियता के आधार पर टिकट बांटे गए हैं तो जो सर्वे हुए थे वह किसने दबा दिए मेरे साथ अभी भी 25000 लोग खड़े हैं इससे ज्यादा और वह क्या चाहती है और इससे ज्यादा क्या लोकप्रियता हो सकती है मैंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है लेकिन चुनाव जरूर लड़ूंगा और देर शाम तक यह स्पष्ट हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+