Gwalior News: फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए छात्र-छात्राओं से मिले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
gwalior News: ग्वालियर में स्थित एशिया के सबसे बड़े शारीरिक शिक्षण संस्थान LNIP में फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए छात्र-छात्राओं से मिलने आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह साधारण घटना नहीं दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई होगी।
बता दे एशिया के सबसे बड़े शारीरिक शिक्षण प्रशिक्षण संस्थानों में से एक ग्वालियर के LNIP में बीते दिनों मैस का खाना खाकर सैकड़ों की संख्या में बच्चें फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए थे। बच्चों के बीमार और घटना की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज ग्वालियर के जायारोग्य चिकित्सालय में बीमार बच्चों का हाल-चाल जानने पहुंचे।

सिंधिया ने यहां अलग-अलग वार्डों में भर्ती सभी बच्चों से उनके कुशलछेम पूछी इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने घटना की गंभीरता को देखते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात भी कही।
जाया आरोग्य चिकित्सालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि LNIP में हुई घटना से बीमार हुए बच्चों से उन्होंने भेंट की है और अब ज्यादातर बच्चे स्वस्थ होने के रास्ते पर हैं उनका मैंने कुशल छेम लिया है सभी नौजवान है और जल्द ही पूर्ण स्वस्थ हो जाएंगे उन्होंने बताया कि तकरीबन 150 बच्चे इस घटना में बीमार हुए थे और आज भी दो नए बच्चे आए थे यह घटना बहुत ही सीरियस घटना है और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है इस पूरी घटना में कैंटीन की खामी सामने आई है लेकिन जो भी इस घटना में दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
दरअसल 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन कॉलेज मैस में रात के खाने में पनीर बनाया गया था। यह भोजन सभी विद्यार्थियों को शाम के वक्त खाने में दिया गया। खाना खाने के बाद काफी सारे छात्रों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हुई,पहले इन्हें संस्थान के अंदर ही उपचार दिया गया। लेकिन जब विद्यार्थियों की हालत और अधिक खराब होने लगी, तब उन्हें जायारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली












Click it and Unblock the Notifications