लोकसभा चुनाव से पहले जयवर्धन सिंह ने उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- अगर आईफोन हैक हो रहा है तो EVM क्या है?
Jaivardhan Singh Gwalior: ग्वालियर पहुंचे कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने ग्वालियर मुरैना संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी का नाम होल्ड होने के सवाल पर कहा कि बहुत जल्दी आपको खबर मिलेगी।
ग्वालियर और मुरैना लोकसभा से जो प्रत्यासी है हमारे कांग्रेस पार्टी में उनका नाम आजकल में ऐलान होना चाहिए ऐसा मुझे लगता है। सभी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है। जितना जल्दी टिकट घोषित होगा उतना हमें लाभ मिलेगा। क्योंकि इस बार मैंने जो स्वयं माहौल देखा है मुरैना और ग्वालियर में संभावना है कि दो सीटों पर हम बहुत सालों बाद जीत सकते हैं।

बीडी शर्मा के द्वारा कमलनाथ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के सवाल पर कहा कि बीडी शर्मा जी को मैं कहना चाहता हूं, कमलनाथ जी का जो कार्यकाल रहा था 15 महीने का जो उन्होंने निस्वार्थ काम जनता के लिए किया था। उनका एक ही प्रयास था की मध्य प्रदेश में किसानों को लाभ मिले फसल का सही दाम मिले उनका कर्ज माफ हो युवाओं को रोजगार के अवसर मिले लेकिन स्वयं जब बीडी शर्मा जानते हैं कि उनकी सरकार देश-प्रदेश में है तो कौन रोक रहा है।
कार्रवाई करने से और यह बात हम कहीं ना कहीं जानते हैं कि कमलनाथ पर एक भी कोई ऐसा कोई मुद्दा नहीं है। जिनको वह घेर सकते हैं। उन्होंने बहुत प्रयास किया है। अलग-अलग षड्यंत्र करके प्रयास किया है। लेकिन कमलनाथ जी को अभी तक वह घेर नहीं पाए हैं। क्योंकि वह उनका साफ दिख रहा है की छिंदवाड़ा से एक बार फिर कांग्रेस को भारी बहुमत से जीत मिलेगी इसलिए घबराए हुए हैं और फिजूल के बयान दे रहे हैं।
दिग्विजय सिंह के 400 नामांकन भरे जाने वाले बयान पर जयवर्धन सिंह बोले, मैंने पहले भी कहा है मैं स्वयं लगातार तीन बार जीत कर आया हूं EVM के माध्यम से लेकिन कहीं ना कहीं जब मशीन की बात आती है तो जब आज के जमाने में आईफोन जैसे चीज हैक हो रही है तो, EVM क्या है।कहीं ना कहीं सब की यही भावना है। नेता हो चाहे आमजन भी हो आम मतदाता हो सब चाहते हैं कि चुनाव की प्रक्रिया ऐसी प्रक्रिया होती है। जिसमें सदैव ट्रांसपेरेंसी होना चाहिए और इसीलिए आज भी मैं कहता हूं कि पूरे देश भर में मतदान वैलेट पेपर से किया जाए यह हमारी मांग हमेशा रहेगी।
कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहां की यह बात सही है कि इस बार जो परिणाम आए थे विधानसभा चुनाव में उसकी उम्मीद नहीं थी लेकिन जो भी लोग कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में जा रहे हैं। उनको यह विचार करना चाहिए जब यह घटनाक्रम 2020 में किसकी शुरुआत हुई थी जब ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वयं गए थे और उनके साथ कई विधायक गए थे और उनके अधिकतर विधायक अभी कहां पर हैं आज इमरती देवी मुन्नालाल गोयल क्या वह विधायक या मंत्री हैं।
आज ऐसे कई मंत्री हैं जो आज बिना पद के हैं जो लोगों को कांग्रेस ने विधायक बनाया था उनका कोई भी सम्मान आज भाजपा में नहीं बचा है और अब भाजपा के लोग स्वयं कह रहे हैं की कचरा आ रहा है हमारी पार्टी में तो फिर कोई क्यों जाएगा कांग्रेस छोड़के और कई लोग जो कांग्रेस छोड़कर गए हैं उनको भी आज एहसास हो रहा है कि भाजपा में ना उनका सम्मान है।
ना ही उनकी इज्जत है दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली पर कहां की सबका उद्देश्य एक ही है की इंडिया को जितना चाहिए और इंडिया जब जीत पाएगा हमारे किसानों को सही सम्मान मिलेगा पुनः नए रोजगार के अवसर दिए जाएंगे और जो भाजपा की महंगाई की मार जो आज पड़ रही है। आम जनता पर वह खत्म तभी हो पाएगी जब पुनः एक बार मौका इंडिया गठबंधन को मिल पाएगा।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications