Gwalior news: ग्वालियर-मुंबई एयर बस का हुआ शुभारंभ, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी सेवा
इंडिगो ने ग्वालियर से मुंबई के बीच शुरु की एयरबस सेवा, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी, दो घंटे से भी कम समय में तय होगा ग्वालियर से मुंबई तक का सफर
Gwalior से मंगलवार को इंडिगो ने ग्वालियर-मुंबई एयर बस का शुभारंभ कर दिया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअल रूप से जुड़कर शुभारंभ के मौके पर हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर समेत सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए।

इंडिगो ने शुरू की है एयर बस सर्विस
इंडिगो ने ग्वालियर से मुंबई के बीच एयर बस सर्विस शुरू कर दी है। मंगलवार को एयर बस सेवा का विधिवत रूप से शुभारंभ हो गया। शुभारंभ के मौके पर ग्वालियर एयरपोर्ट पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्वालियर एयरपोर्ट पर शामिल होने ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर समेत ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, बीज विकास निगम के अध्यक्ष मुन्ना लाल गोयल और बीजेपी के जिलाध्यक्ष अभय चौधरी पहुंचे।
सिंधिया ने वर्चुअल रूप से जुड़कर दिखाई हरी झंडी
एयरपोर्ट पर आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअल रुप से जुड़े। वे अपने कार्यालय में बैठकर ही शुभारंभ कार्यक्रम में जुड़े। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने कार्यालय में बैठकर इंडिगो एयरबस को हरी झंडी दिखाई और ग्वालियर-मुंबई एयर बस का शुभारंभ किया।
1 घंटा 50 मिनट में तय होगी ग्वालियर से मुंबई के बीच की दूरी
इंडिया द्वारा ग्वालियर से मुंबई के बीच एयर बस सेवा शुरू होने के बाद अब ग्वालियर से मुंबई के बीच का सफर सिर्फ एक घंटा 50 मिनट में तय हो जाएगा। ट्रेन से यही सफर 22 से 24 घंटे में तय होता है लेकिन एअरबस से 2 घंटे में से भी कम समय में ग्वालियर से मुंबई पहुंच सकेंगे और मुंबई से ग्वालियर भी आ सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications