INDvsBAN: जानिए, ग्वालियर में T20 का टिकट कितने में मिलेगा? इन लोगों को मिलेगी फ्री एंट्री, देखें पूरा शेड्यूल

India vs Bangladesh T20: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 6 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमी महज मामूली रकम खर्च कर नए स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश का लाइव मुकाबला देख सकेंगे।

यह मैच नवनिर्मित माधवराव सिंधिया स्टेडियम में खेला जाएगा, जो ग्वालियर में 14 साल बाद हो रहा है। इस मैच के लिए टिकट की बुकिंग 17 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें छात्रों और दिव्यांगों को विशेष छूट दी जाएगी।

Gwalior India Bangladesh T20 Match

ग्वालियर में होने वाले क्रिकेट मैच के लिए बुकिंग के पहले फेज में टिकट ऑनलाइन बुक किए जाएंगे। ये बुकिंग 17 सितंबर सुबह 11 बजे से शुरू होगी और 19 सितंबर सुबह 11 बजे तक चालू रहेगी। जिसके लिए insider.in पर जाकर टिकट बुक किया जा सकेगा।

पेमेंट करने के बाद टिकट बताये गये पते पर कुरियर द्वारा भेजा जाएगा। हालांकि, एक छात्र द्वारा एक ही टिकट खरीदा जा सकेगा और इसके लिए उसे वर्तमान छात्र होने का प्रमाण साथ लाना होगा। ठीक यही व्यवस्था दिव्यांगजनों के लिए भी रहेगी। उन्हें भी insider.in की मोबाइल एप्लिकेशन पर दिव्यांगता का प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।

आपको बता दें कि, एमपीसीए की ओर से उपलब्ध जानकारी अनुसार दिव्यांगों और छात्रों के लिए स्टेडियम की ईस्ट गैलरी के लिए टिकट 929 रुपए में उपलब्ध होगा् जबकि उत्तर पूर्व गैलरी में दिव्यांगों और विद्यार्थियों के लिए टिकट महज 300 रुपए में उपलब्ध होगा, जिसकी बुकिंग ऑनलाइन होगी। बड़ी बात यह है कि व्हील चेयर वाले दिव्यांगों के साथ आने जाने वाले परिजन को एंट्री फ्री दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+