Gwalior में ऊर्जा मंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, लाडली बहना सेना और कोटवार की टोली रही आकर्षण का केंद्र
Independence Day 2023:
Independence Day 2023: ग्वालियर में मंगलवार को 15 अगस्त के मौके पर एसएएफ मैदान में मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ध्वजारोहण किया है। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने परेड़ की सलामी ली और आसमान में तिरंगे के रंगों के समान वैलून को छोड़कर अमन और चैन का संदेश दिया। इस बार की परेड में सबसे खास बात लाड़ली बहना सेना रही। पहली बार परेड़ में शामिल हुई लाड़ली बहना सेना सभी के आकर्षण का केन्द्र रही है।
भगवा रंग की साड़ी बहन कर इन बहनों की कदम ताल ने सभी को उनका मुरीद बना लिया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने मध्य प्रदेश सरकार की विकासकारी योजनाओं विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का विस्तार से बताया। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि बहनों मजबूत होंगी तो घर और यह भारत खुद ही मजबूत होगा।

ग्वालियर में गौरवशाली भारतवर्ष की स्वाधीनता की 76वीं वर्षगाँठ हर्षोल्लास, धूमधाम एवं गरिमामय ढंग से मनाया जा रहा है। जिले का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह कम्पू स्थित एसएएफ मैदान पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर समारोह में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री तोमर ने सुबह ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लिए।
मुख्य अतिथि प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, राष्ट्रध्वज की सलामी एवं संयुक्त परेड के निरीक्षण के पश्चात सीएम शिवराज के संदेश का वाचन किया किया। जिसमें लाड़ली बहना योजना को प्रमुखता से बखान किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा मुख्य समारोह में शांति और सुख-समृद्धि के प्रतीक बैलून आकाश में छोड़े गए। इस दौरान हर्ष फायर एवं राष्ट्रपति की जय के नारे भी लगाए गए।
इसके पश्चात सुरक्षा बलों की सशस्त्र टुकड़ियाँ, एनसीसी और स्काउट-गाइड मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस बार संयुक्त परेड में लाड़ली बहना सेना और कोटवारों की टुकड़ी आकर्षण का केन्द्र रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications