Gwalior: विधानसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, घी कारोबारी के घर-फैक्ट्री पर एक साथ मारा छापा

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली, जिला ग्वालियर

Gwalior News: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक ओर जहां चुनाव आचार संहिता लग चुकी है तो वहीं प्रशासनिक मशीनरी भी पूरी तरह अलर्ट है इस बीच आयकर विभाग द्वारा ग्वालियर के बड़े घी कारोबारी के के घर और फैक्टरी पर एक साथ छापा मार कार्रवाई की है। एकाएक हुई इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है फिलहाल आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों की जांच पड़ताल में लगी हुई है।

ग्वालियर के बड़े घी कारोबारी कारोबारी और मालनपुर स्थित नोवा घी फैक्ट्री के मालिक मोहनलाल के दाल बाजार स्थित मैना वाली गली में बने आवास पर आयकर विभाग की टीम पहुंची और आय से जुड़े दस्तावेजों की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।

Income tax department took action, raided ghee businessmans house and factory simultaneously

इसके साथ ही एक टीम मालनपुर स्थित नोवा घी फैक्ट्री पर भी पहुंची और वहां भी आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से जहां दाल बाजार के व्यापारियों में हडकंप मचा हुआ है और कई कारोबारी तो अपने प्रतिष्ठान बंद करके ही निकल गए।

Income tax department took action, raided ghee businessmans house and factory simultaneously

आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी की सूचना पर हुई कार्यवाही

दरअसल, आयकर विभाग को सूचना मिल रही थी कि घी कारोबारी मोहनलाल द्वारा आय से अधिक संपत्ति जमा की गई है और टैक्स की चोरी की जा रही है इसी सूचना को आधार बनाकर आयकर विभाग की टीम ने आज यह छापामार कार्रवाई की इस दौरान पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल लेकर उनके घर, प्रतिष्ठान और फैक्टरी पर भी तैनात किया गया है और अंदर आयकर विभाग के अधिकारी आय से जुड़े दस्तावेजों की जांच पड़ताल में लगे हैं कार्रवाई के दौरान अभी मीडिया को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+