Gwalior News: कोचिंग सेंटर के बाहर छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा और उसके पिता से मारपीट VIDEO वायरल

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली

ग्वालियर के पॉश इलाके में से एक जिंदगी छावनी इलाके में देर रात कोचिंग सेंटर के बाहर जमकर बवाल मचा घटना यहां पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ छेड़खानी को लेकर हुई। इसके बाद पीड़ित छात्रा और आरोपी छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरी घटना की शिकायत पुलिस के पास भी पहुंची है और पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

दरअसल, कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए पहुंची एक छात्रा के साथ कोचिंग सेंटर के ही एक छात्र द्वारा छेड़खानी कर दी गई और जब छात्रा ने मामले की शिकायत अपने परिजनों से की और परिजन कोचिंग सेंटर पर आरोपी छात्र को समझाने पहुंचे तो छात्र के पिता और आधा दर्जन अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए और छात्रा के पिता एवं परिजनों से जमकर मारपीट की है घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है जिसके आधार पर इंदरगंज थाना पुलिस ने आरोपी छात्र उसके पिता और आधा दर्जन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Incident student and father for protesting against teasing outside Inderganj Coaching Centre, VIDEO viral

घटना ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के शिंदे की छावनी इलाके की है जहां एलिज़ाबाग कॉलोनी स्थित कोचिंग सेंटर पर देर शाम यह झगड़ा हुआ है और झगड़े के बाद कोचिंग सेंटर के बाहर जमकर मारपीट भी हुई इसके बाद पीड़ित पक्ष ने इंदरगंज थाना पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को की.

ग्वालियर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में आरोपी छात्र युवराज कौरव और उसके पिता सुरेंद्र कौरव सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

जहां घटना हुई वहां आसपास है कई कोचिंग सेंटर

मारपीट की यह घटना जिस इलाके में हुई है उस इलाके में कई कोचिंग सेंटर हैं ऐसे में मारपीट की इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया और घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच पाई फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में विवेचना में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+