Gwalior: घोड़ा बग्घी पर सवार होकर जा रहा था दलित दूल्हा, दबंगों ने नीचे पटक कर पीटा, बारात पर चलाई गोलियां
Gwalior News: मध्य प्रदेश में सरकार दलित पिछड़ों को लेकर लगातार काम कर रही और कानून भी कठोर बना रही है ताकि दलित पिछड़ों के साथ अन्याय ना हो लेकिन इसके बावजूद प्रदेश में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा एक मामला ग्वालियर से सामने आए जहां पर दलित दूल्हे को दबंगों ने बाजी से नीचे गिराकर जमकर पीटा।
बता दे बदमाशों ने दलित दूल्हे को बग्घी से नीचे खींचकर पीटा। दलित को बग्घी पर सवार देखकर दबंग इतने भडके कि छतरी तोड़कर नाले में फेंक दी और लाइटें फोड़ दीं। दूल्हे और बारातियों को जातिसूचक गालियां दी गईं और घरों की छतों से उन पर पानी फेंका गया। बारात के बीच में घुसकर बंदूकों और कट्टों से हवाई फायर भी किए गए। आरोपियों को उनके घर के सामने से दलित की बारात निकलने पर नाराजगी थी।

यह घटना करहिया गांव की है। दूल्हे की सोने की चेन भी लूट ली गई। यह मामला 20 मई की रात का है। बारात रिठोदन से करहिया आई थी। दूल्हे के भाई ने 22 मई, बुधवार को करहिया थाने में आरोपियों के खिलाफ मारपीट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।
दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत की गई है। उनका आरोप है कि बाराती नाचते हुए नोट लुटा रहे थे, जो महिलाओं पर गिरे। मना करने पर बाराती झगड़ने लगे। पुलिस दूसरे पक्ष के आरोप की भी जांच कर रही है।
आरोपियों ने दूल्हे नरेश जाटव को बचाने आए बारातियों के साथ मारपीट की और डीजे बजाने वालों को भी पीट दिया। उन्होंने डीजे पर पथराव किया, डिस्को लाइट्स तोड़ दीं और साउंड सिस्टम को उखाड़ने की कोशिश की। दूल्हे के रिश्ते के भाई रिंकू जाटव ने बताया कि आरोपी उनके घर के सामने से बग्घी में बैठकर बारात निकालने का विरोध कर रहे थे।
दबंग संजय, दलबीर, संदीप और अनिल रावत ने बारात में दहशत फैलाने के लिए बंदूक और कट्टों से हवाई फायर किए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर बारात को आगे बढ़ाया।
ग्वालियर के एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि बारात पर हमले और दूल्हे से मारपीट की शिकायत प्राप्त हुई है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष ने भी महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications