'मैं इसलिए हारती हूं क्योंकि मेरे पीछे दुश्मन हैं', इमरती ने अपनी ही पार्टी के पूर्व मंत्री को बताया दुश्मन
Imarati Devi News: ग्वालियर में एक बार फिर पूर्व मंत्री व कट्टर सिंधिया समर्थक इमरती देवी ने अपनी हार के लिए दुश्मनों को जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर जुबानी हमला किया है।
इमरती देवी ने पत्रकारों से कहा कि मैं तो हमेशा जीतने की स्थिति में होती हूं, लेकिन कुछ दुश्मन पीछे पड़े हैं जो हरवा देते हैं। पर दुश्मनों को भी भगवान निपटा देता है। इमरती देवी का इशारा अपनी ही बीजेपी पार्टी के ही एक बड़े नेता की ओर था जो विधानसभा चुनाव हार गए हैं।

ग्वालियर में 25 फरवरी को हुई ग्वालियर और चंबल क्लस्टर की चारों लोकसभा की प्रबंध समिति, कोर समिति, सांसद, विधायक व संभागीय व जिला पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेने आई पूर्व मंत्री और मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी सुमन ने भिंड लोकसभा को लेकर अपनी इच्छा जताई है।
इमरती देवी जब बैठक से बाहर निकलीं तो उन्होंने पत्रकारों से बात की है। बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि वह क्या भिंड लोकसभा से अपनी दावेदारी कर रही हैं तो इमरती का कहना था कि मैंने दावेदारी नहीं की है।
लेकिन पार्टी चाहेगी तो मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। साल 2014 में कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हूं। पर जब तक वरिष्ठ नेतृत्व नहीं कहेगा मैं एक गांव में भी जनसम्पर्क करने नहीं जाऊंगी। इस दौरान इमरती देवी ने बात करते हुए एक बार फिर अपनी हार के लिए अपने ही पार्टी के कुछ दिग्गजों पर आरोप लगाते हुए जुबानी हमला बोला है।
इमरती देवी ने बिना नाम लिए पूर्व मंत्री मिश्रा पर तंज कसते हुए कहा कि मैं तो हमेशा जीतने की स्थिति में रहती हूं, लेकिन मेरे पीछे दुश्मन पड़े रहते हैं। पर भगवान खुद दुश्मनों को भी निपटा देता है। इसके बाद हंसते हुए कहती गई कि देख लो निपटा दिया ना।
जब इमरती देवी से पूछा गया कि वह भिंड लोकसभा से प्रयास कर रही है तो उनका कहना था कि यह सही नहीं है, लेकिन यदि पार्टी चाहेगी और वरिष्ठ नेतृत्व कहेगा तो वह जरुर चुनाव लडेंगी, क्योंकि वह साल 2014 के चुनाव में कांग्रेस की ओर से भिंड लोकसभा से प्रत्याशी रहकर चुनाव लड़ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications