इमरती देवी का फिर छलका दर्द, बोलीं- 'कांग्रेस में थी तो चुनाव जीता BJP में आकर हार मिली'
Imarti Devi News: लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। एक तरफ कांग्रेस से खफा होकर कई नेता बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं।
दूसरी और विधानसभा चुनाव में हर को लेकर पूर्व मंत्री और सिंधिया समर्थन इमरती देवी का दर्द एक बार फिर छलका है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने डबरा पहुंची इमरती देवी ने जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मैं जब कांग्रेस में थी तो जीत 62 हजार मतों से चुनाव जीतती थी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने के बाद मुझे हार झेलनी पड़ी। लेकिन मैंने भाजपा का वोट बैंक बढ़ाया है और इसके लिए मैं जनता की बहुत आभारी हूं।
बता दें, इमरती देवी भाजपा में आने के बाद दो बार चुनाव हार चुकी हैं, एक बार साल 2020 में औऱ दूसरा 2023 में। उन्होंने भाजपा में चल रही गुटबाजी को लेकर भी इशारा किया और कहा कि जो पार्टी तो मां मानेगा वो ही सच्चा कार्यकर्ता है।
विधानसभा चुनावों में डबरा से चुनाव लड़ने वाली इमरती देवी अपने ही समधी सुरेश राजे से चुनाव हार गई थी। तब सुरेश राजे ने उन्हें करबी तीन हजार वोटों से हराया था। इससे पहले 2020 में भी वह सुरेश राजे से हार झेल चुकी है। हालांकि इस हार के लिए वह भीतरघातियों को ही जिम्मेदार बताती है।
इमरती देवी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, जिस पार्टी में हो आपको उसका काम ही करना होगा। एक प्रत्याशी आएगा तो आप सभी को उम्मीदवार बनना होगा। उन्होंने कहा, इस बार भी मोदी की लहर है, राम मंदिर की हवा है। मोदी जी का नारा 400 पार का है तो 400 पार होगा।












Click it and Unblock the Notifications