Imarti Devi: ‘मैं नहीं जनता हारी..’, ग्वालियर डबरा में बोली इमारती देवी, मैं तो सेल्फ स्टार्ट हूं

मध्य प्रदेश में पूर्व मंत्री इमरती देवी का बयान जमकर वायरल हो रहा है। ग्वालियर के डबरा में उन्होंने खुद को सेल्फ स्टार्ट बताया। उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा- कि मैं नहीं, जनता हारी हैं।

gwalior

Imarti devi: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का तूफ़ान उठने के पहले दावेदार नेता अपने-अपने इलाकों में अपने क़दमों को मजबूत करने में जुट गए हैं। ताकि वक्त आने पर सियासी सुनामी से भी मुकाबला किया जा सकें। मंच सभाओं से भी वैसे ही धारदार बयान दिए जा रहे हैं। पूर्व मंत्री इमारती देवी ने ग्वालियर डबरा में ऐसा ही बयान दिया। एक कार्यक्रम में उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि 'चुनाव में मैं नहीं, जनता हारी'। मेरे पास गाड़ी, बंगला, मंत्री का दर्जा सब कुछ हैं। आपको क्या मिला?

bjp

कभी कांग्रेस का दामन थामे हुए चर्चाओं में रही तो बाद में पाला बदलकर सत्तारूढ़ दल में आकर भी इमरती देवी चर्चाओं में रहती है। कमलनाथ सरकार में मंत्री रहते हुए इमरती के बयान खलबली मचाते रहे। अब सूबे में चुनाव की बेला नजदीक आ रही तो वह क्षेत्र की जनता के बीच पहुंच रही हैं। 2020 में भले ही उपचुनाव हार गई, लेकिन मौजूदा सरकार ने उन्हें मंत्री का दर्जा देते हुए लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष बना दिया। ग्वालियर के डबरा में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची पूर्व मंत्री का दर्द फिर छलका। आयोजन में उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता मौजूद थी, तो अपनी बात पहुंचाने का उन्हें अच्छा मौका मिल गया।

इमारती देवी ने भरे मंच से कहा कि हमेशा मैंने अपनी लड़ाई खुद लड़ी है। न कभी हार से मतलब रहा और न ही जीत से। अपने लक्ष्य पर आगे बढ़ती रही हूं। उन्होंने उपचुनाव में मिली हार की अपने अंदाज में व्याख्या भी की। कहा- कि चुनाव में नहीं, जनता हारी हैं। उन्होंने बताया कि पहले की ही तरह आज गाड़ी है, बंगला है। अफसर आगे-पीछे घूमते हैं। प्रशासन भी साथ है। आज भी तनख्वाह मिल रही है। हारे तो आप लोग हो। डबरा का विकास रुक गया है। मैं कभी किसी के बंधन में नहीं रही, मैं तो सेल्फ स्टार्ट हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+