शराब के नशे में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, साले ने जीजा लगाए पर दूसरी महिला से अवैध संबंध के आरोप
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
gwalior News: शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचे एक पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी से मारपीट करते हुए उसका गला दबा दिया जिसमें गंभीर रूप से घायल हुई पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया इसके बाद पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाते हुए पति पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घटना हजीरा थाना क्षेत्र के चार शहर का नाका इलाके की है जहां जितेंद्र सिंह भदोरिया का विवाह तकरीबन 5 वर्ष पूर्व सेवा नगर की रहने वाली पूनम भदोरिया से हुआ था विवाह के कुछ बाद ही दोनों में अनबन चलने लगी थी और पत्नी बीच में मायके भी चली गई थी। लेकिन ससुराल वालों के आश्वासन के बाद वापस अपने ससुराल आ गई थी।

बीती देर शाम उसका पति जितेंद्र शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा था और घर पहुंचते ही पत्नी से मारपीट करना शुरू कर दी। जिसमें पत्नी पूनम भदोरिया गंभीर रूप से घायल हो गई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचना पड़ा जहां उनके गले पर चोट के निशान मिले हैं जिससे प्रतीत हुआ है कि उसका गला भी दबाया गया पूनम भदोरिया ने इलाज के दौरान अस्पताल में जब दम तोड़ दिया तो पुलिस ने इस मामले में आरोपी जितेंद्र भदोरिया पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचते हुए पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
भाई ने कहा जीजा के थे दूसरी महिला से अवैध संबंध
पति द्वारा पत्नी को पीट-पीटकर की गई हत्या के इस मामले में मृतक महिला के भाई का कहना है कि उसकी बहन के पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे और जब उसकी बहन पति को उसे महिला से रोकने और बात करने के लिए मना करती थी तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो जाता था और इसी के चलते देर शाम उसने बहन के साथ मारपीट कर उसकी जान ली है।
पुलिस ने कहा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम तलाश में जुटी
हजीरा थाना पुलिस का इस मामले में कहना है कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद में हुए झगड़े के बाद मारपीट में घायल हुई महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है जिसके लिए अलग-अलग पुलिस टीम रवाना की गई है।












Click it and Unblock the Notifications