ग्वालियर में 3 महीने से नहीं मिली होटल कर्मचारी को पगार तो खुद को लगा ली आग
ग्वालियर में एक होटल कर्मचारी अंगद सिंह को तीन महीने की पगार नहीं मिलने पर होटल कर्मचारी ने खुद को आग लगा ली
ग्वालियर, 8 सितम्बर। ग्वालियर में एक होटल कर्मचारी को 3 महीने से पगार नहीं मिली थी। होटल कर्मचारी इस बात को लेकर बहुत परेशान था। आर्थिक तंगी की मार झेल रहे होटल कर्मचारी ने पगार पाने के लिए पड़ाव थाने के चक्कर भी लगाए लेकिन पुलिस ने भी उसकी सुनवाई नहीं की। परेशान होकर होटल कर्मचारी ने गुरुवार को बाल भवन के बाहर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में होटल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पड़ाव इलाके में स्थित होटल से जुड़ा है मामला
यह पूरा मामला पड़ाव इलाके में स्थित एक होटल से जुड़ा हुआ है। पड़ाव इलाके में स्थित एक होटल में अंगद सिंह नाम का कर्मचारी काम करता था। जानकारी के अनुसार अंगद सिंह को होटल के मालिक द्वारा पिछले 3 महीने से पगार नहीं दी गई थी इस बात को लेकर अंगद सिंह परेशान चल रहा था।

पुलिस से लगाई थी पगार पाने के लिए गुहार
अंगद सिंह को जब 3 महीने से होटल से पगार नहीं मिली तो वह पगार पाने के लिए पहले मालिक के सामने गिड़गिड़ा रहा लेकिन जब बात नहीं बनी तो अंगद सिंह ने पुलिस की शरण ली। पड़ाव थाने पहुंचकर अंदर सिंह ने पुलिस से मदद मांगी लेकिन पुलिस की तरफ से भी उसे कोई मदद नहीं मिल सकी। इस बात से अंगद सिंह दुखी हो गया।

बाल भवन के बाहर पहुंचकर लगाइ खुद को आग
गुरुवार को अंगद सिंह को इस बात की जानकारी मिली थी कि प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट बाल भवन पहुंचने वाले हैं। अंगद सिंह ने सोचा कि प्रभारी मंत्री के सामने अपनी पीड़ा बयां करेगा। यही सोचकर अंगद सिंह बाल भवन पहुंच गया और यहां उसने खुद के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालते हुए आग लगा ली। बाल भवन में मौजूद लोगों ने अंगद सिंह को बड़ी मुश्किल से बचाया। इसके बाद अंगद को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच
अंगद सिंह द्वारा आत्मदाह करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल अंगद सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है इसलिए अभी अंगद सिंह से बातचीत नहीं हो पाई है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है जल्दी पूरे मामले की पड़ताल करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications