सिक्योरिटी गार्ड के प्यार में परिवार को ठुकराया, पिता कोर्ट पहुंचे तो बेटी पढ़ने लगी कानून का पाठ
Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में प्यार के लिए परिवार को ठुकराने का मामला सामने आया है। यहां 21 साल की एक युवती ने अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड के इश्क में पड़कर अपने माता-पिता का साथ छोड़ दिया है।
शिवपुरी निवासी एक लड़की अब अपने माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती है। दो महीने पहले कपिल वर्मा की बेटी ने करण रजक नाम के युवक से शादी कर ली। करण ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। शादी करने के बाद युवती करण के साथ ही रहने लगी है।

पिता ने अपनी बेटी को वापस पाने की खातिर ग्वालियर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। सोमवार को याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान पुलिस लड़की को लेकर कोर्ट में पहुंची। यहां लड़की ने कोर्ट में बयान दिया कि वह 21 वर्ष की हो चुकी है, वह बालिग है, उसने करण रजक से लव मैरिज शादी की है। क्योंकि वह बालिग है। इसलिए वह अपनी मर्जी की मालिक है। अब वह अपने मम्मी पापा के साथ नहीं रहना चाहती है, बल्कि वह तो अपने पति करण के साथ ही जीवन यापन करना चाहती।
बेटी का बयान सुनकर लड़की के पिता कपिल के दिल को गहरा आघात लगा होगा, लेकिन प्यार में डूबी हुई बेटी को पिता के दर्द का एक भी एहसास नहीं हुआ। कोर्ट ने युवती के बयान पर पुलिस को आदेश कर दिया की युवती जहां रहना चाहे, उसे वहां रहने दिया जाए। इस तरह एक लड़की ने अस्पताल के गार्ड से प्यार करते हुए लव मैरिज की और फिर अपने माता-पिता को ठुकरा कर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी।












Click it and Unblock the Notifications