Ram Mandir Opening: ग्वालियर की सेंट्रल जेल बनेगी अयोध्या, राम की भक्ति में लीन सनातनी मुस्लिम कैदी

Ram Mandir Opening: ग्वालियर के सेंट्रल जेल के कैदी भी 22 जनवरी की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं‌। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी उसी दिन ग्वालियर की सेंट्रल जेल में भी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

Ram Mandir Opening: ग्वालियर। 22 जनवरी को जहां अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी तो वही ग्वालियर की सेंट्रल जेल में भी बने नवनिर्मित मंदिर में राम परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा।

जिसके लिए सेंट्रल जेल में राम धुन शुरू हो चुकी है। 22 जनवरी तक अनवरत यह जारी रहेगी। खास बात यह है कि इस मंदिर में भी प्राण प्रतिष्ठा भगवान राम की की जाएगी और वह भी जिस घड़ी अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी तभी, खास बातें है कि सेंट्रल जेल में चल रही राम धुन में हिंदू कैदियों के साथ ही मुस्लिम धर्म से जुड़े बंदी भी इस आयोजन में अपना सहयोग दे रहे हैं।

Gwalior Jail Pran Pratistha,

पूरे 24 घंटे चल रही राम धुन

केंद्रीय जेल में भी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए जेल में एक नया मंदिर भी बनाया गया है। इसके अलावा इसी मंदिर के साथ-साथ जेल के दूसरे सेक्टर में मां भगवती के लिए भी एक नया मंदिर बनाया गया है। जिसमें मां माता रानी की भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दौरान मंदिर में पूरा भक्ति मय माहौल देखने को मिल रहा है। कैदी भी भजन कीर्तन करने में लगे हुए हैं। यहां 24 घंटे रामधन बजाई जा रही है जिसमें सेंट्रल जेल के कैदी शामिल हो रहे हैं और 22 जनवरी तक प्राण प्रतिष्ठा होने तक अनवरत जारी रहेगा।

जेल में भक्तिमय हुआ माहौल

बता दें कि इन दिनों देश में ही नहीं बल्कि ग्वालियर की केंद्रीय जेल में भी रामामय वातावरण हो गया है। जेल में बंद कैदी भी राम नाम का जप करने में लगे हुए हैं। और स्थापना को लेकर भी खासे उत्साह में नजर आ रहे हैं। जेल में एक तरफ जहां युवा कैदी जोश में राम का नाम जपने के लिए संगीत का सहारा लेकर भजन गा रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ बुजुर्ग कैदी रामायण का पाठ कर उसके अर्थ को अन्य कैदियों के बीच संवाद के रूप में दे रहे हैं। जिससे पूरा माहौल भक्ति मय में हो गया है।

रोजाना लिखी जा रही राम नाम की कॉपी

जिन हाथों से कभी अपराध हुआ करते थे आज जेल में वही हाथ भगवान राम का नाम लिख रहे हैं। जेल में विशेष तौर पर कैदियों को कुछ ऐसी कॉपियां प्रोवाइड कराई गई हैं। जिन पर वे भगवान राम का नाम लिख रहे हैं। यह कॉपियां राम बैंक अयोध्या में जमा की जाएगी।

जेलर विदित सिरवैया ने बताया कि राम नाम लिखने का कार्य लंबे समय से किया जा रहा है। इन कोपियों के भरने के बाद इन्हें जेल से दंदरौआ धाम के लिए भेजा जाता है। इसके बाद इन्हें अयोध्या के लिए भेज दिया जाता है।

Gwalior Jail Pran Pratistha,

जयपुर से आया है राम दरबार

बताया जा रहा है कि ग्वालियर की केंद्रीय जेल में भगवान राम की जो स्थापना की जानी है। उसके लिए भगवान की मूर्ति जयपुर से लाई गई है। इस मूर्ति की ऊंचाई लगभग ढाई फीट बताई जा रही है। मूर्ति में पूरा राम दरबार समाया हुआ है। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले संपूर्ण हवन चल रहा है। रोजाना प्राण प्रतिष्ठा के लिए पाठ किया जा रहा है। जिसमें जेल के कैदी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और निरंतर जाप भी कर रहे हैं।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+