Gwalior News: ग्वालियर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, SI के बेटे की शादी के घर को बनाया निशाना

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे पुलिस की सतर्कता सवालों के घेरे में है। दरअसल चोर ने इस बार पुलिस के शादी वाले घर में ही चोरी कर ली।

चोरों ने एसआई के घर से नगदी व जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी होने पर एसआई और उसके घर वाले परेशान हो गए। इस घटना से ग्वालियर पुलिस भी अब हरकत में आ गई है। एसआई की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

theft from gwalior police house

जिले के एक मैरिज गार्डन में विवाह समारोह के दौरान मेहमान बनकर शादी में घुसे चोर गिरोह द्वारा एक पुलिसकर्मी की पत्नी का गहने और नगदी से भरा पर्स पार कर दिया गया घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।जिसमें एक युवक के साथ शादी समारोह में पहुंचे नाबालिग चोर द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। बच्चा चोर ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब दूल्हे की मां पर्स कुर्सी पर छोड़कर अतिथियों को अटेंड करने पहुंच गईं। घटना का सीसीटीवी वीडियो आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर गिरोह की तलाश शुरू कर दी है।

शिवपुरी जिले में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह चौहान के बेटे अनिल सिंह की शादी के बाद शादी का रिसेप्शन दो दिन पहले इंदरगंज स्थित जीवायएमसी क्लब के गार्डन से था। शादी समारोह में आने वाले मेहमानों में शैलेन्द्र चौहान व्यस्त रहे, जबकि शादी में आने वाला व्यवहार, गहने उनकी पत्नी मनीषा चौहान के पास थे।

उन्होंने अपने पर्स में यह सामान रख लिया था। रात करीब 10.30 बजे के जब मनीषा चौहान स्टेज पर मेहमानों को अटेंड कर रही थीं तो उन्होंने पर्स कुर्सी पर रख दिया और पास बैठीं रिश्तेदार से निगरानी करने के लिए कहा। इसी समय आसपास ही घूम रहा बच्चा चोर गिरोह का सदस्य पर्स उठाकर बाहर निकल गया। जब कुछ ही मिनट बाद मनीषा लौटीं तो देखा कि पर्स चोरी हो चुका है। उन्होंने तत्काल सभी को बताया तो वहां हंगामा की स्थिति बन गई और शादी के महौल में रंग में भंग पड़ गया। तत्काल एसआई शैलेन्द्र सिंह चौहान हरकत में आए और इंदरगंज थाना को सूचना दी। सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो उसमें एक युवक और एक बच्चा विवाह समारोह में प्रवेश करते नजर आया है।

आशंका है कि बच्चा चोर के साथ यह युवक भी था। बच्चा चोर स्टेज के पास बार-बार दिख रहा है। वारदात से पहले अपना कोट उतारकर हाथ में ले लिया था। जिससे पर्स लेकर कोट की आड़ में वहां से निकल सके।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा का कहना है कि इस मामले में एसआई की शिकायत पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+