Gwalior-sumawali मेमू ट्रेन पिता जी का सपना था, 19 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी के आगमन पर बोले सिंधिया

Gwalior News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश के कई क्षेत्रों के लिए 19 हजार करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगाते दी। इसी के साथ उन्होंने ग्वालियर-सुमावली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने स्व. पिता को याद किया।

सिंधिया बोले कि ग्वालियर से सुमावली तक ट्रेन संचालन का उनके पिता माधव राव सिंधिया का सपना था। जो आज पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि संकल्प, विकास योजनाएं और सशक्तिकरण जैसे तीन अंगो के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा हैं।

19,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं में पीएम आवास योजना के तहत 2.21 लाख घरों का गृह प्रवेश भी कराया गया। इसी तरह सिंचाई और नल जल योजना परियोजनाओं के लिए पीएम मोदी डबरा भितरवार क्षेत्र के लिए 300 और श्योपुर के लिए करीब 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। सिंधिया ने कहा कि 300 करोड़ रुपये की लागत से नौ नए स्वास्थ्य केंद्र शुरू किए जाएंगे।

Gwalior-sumawali-MEMU-train-was-father-s-dream-Scindia

इंदौर और उज्जैन में नए औद्योगिक क्षेत्र शुरू किए जाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ग्वालियर और सुमावली के बीच एक मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन शुरू की जाएगी। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय दिव्यांग संस्थान और एक खेल स्टेडियम का भी उद्घाटन किया।' इससे पहले सिंधिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बोले कि बापू ने सदैव देश के लोगों को प्रेरणा दी है। हमें अंत्योदय (अंतिम व्यक्ति के उत्थान) का लक्ष्य स्थापित करना है। शास्त्री जी ने जय जवान और जय किसान का नारा बुलंद किया था. केंद्रीय मंत्री ने कहा, आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत इन दोनों विशेषताओं की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा है। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चार अन्य राज्यों के साथ चुनाव होने हैं।

ये भी पढ़े-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+