Gwalior News: 3 बच्चों के साथ गुमशुदा हुई महिला, नदी किनारे बैग में मिला कुछ ऐसा की पुलिस के उड़ गए होश
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामनेआया है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र की एक महिला तीन बच्चों के साथ लापता हो गई थी। जब वह घर में नहीं मिली तो घर वालों की चिंता बढ़ गईं, परिजनों ने तुरंत इसकी सुचना पुलिस को जानकारी दी है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला की खोजखबर शुरू कर दी, लेकिन गायब होने के दो दिन बाद भी तीनों का कुछ पता नहीं चला दूसरी और नदी किनारे महिला का बैग रखा हुआ मिला जिसमें महिला के अपने हाथों से लिखा एक नोट छोड़ा हुआ था।

जिसमें लिखा है कि पति से झगड़ा और मारपीट से तंग आ गईं है। इसलिए बच्चों के साथ आत्महत्या कर लेगी। अब पुलिस प्रशासन गोताखोर की मदद से नदी में तीनों की तलाश कर रहा है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
यह पूरा मामला ग्वालियर के भितरवार थाना क्षेत्र के कल्याणी गांव का है। कल्याणी गांव के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी और बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजेंद्र ने बताया कि 15 अक्टूबर को उसकी पत्नी ममता बेटी भावना, भूमिका बेटे और किट्टू जाटव को लेकर घर कल्याणी से मुरार के लिए निकली थी। लेकिन दो दिन होने के बाद भी पत्नी घर नहीं लौटी तो पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर महिला की गुशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने राजेंद्र के परिजनों से भी बात की पर बच्चों के साथ महिला का दो दिनों से लापता होना पुलिस को परेशान कर रहा है। पुलिस को अनहोनी की भी आशंका है।
इस बीच पुलिस जब चारों की खोज करते-करते धूमेश्वर धाम पहुंची तो उसे सिंध नदी किनारे ममता का बैग मिला इसमें एक नोट मिला इस नोट में लिखा है कि पति झगड़ा करता है। मारपीट करता है उसे परेशान होकर मैं अपने बच्चों को सही सुसाइड कर रही हूं इसके बाद से पुलिस दो दिन से नदी के चारों ओर तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक किसी का कोई सुराख हाथ नहीं लगा है।
पुलिस के द्वारा अब और गौतखोर की संख्या को बढ़ाया गया है। पुलिस को यह भी अंदेशा है। यह सिंध नदी काफी दूर तक गांव से होकर निकलती है तो कहीं राजेंद्र की पत्नी बच्चों सहित नदी में कूद तो नहीं गई और उसकी बॉडी दूर तक पानी में बह गई हो इस कारण गोताखोर लगातार यह पता पतारशि कर रहे हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications