Gwalior News: भाई-बहन और नानी को ट्रक ने कुचला, तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मुरार इलाके में ट्रक से टकराकर भाई-बहन और उनकी नानी की मौत हो गई है। मुरार पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाते हुए मौके से गायब हुए ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस की तमाम कोशिशें के बावजूद तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है। जिसके कारण हादसे बढ़ते जा रहे हैं। ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक भाई बहन और उनकी नानी की ट्रक की चपेट में आकर मौत हुई है। घटना के बाद पुलिस ने तीनों मृतक के शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Gwalior Accident Breaking News

घटना ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के मोहनपुर तिराहे के पास हाइवे की है। यहां बिजौली थाना क्षेत्र के चक्र केशवपुर गांव के रहने वाले शिवम कुशवाहा और उसकी 21 वर्षीय बहन अंजनी कुशवाहा और उनकी 65 साल की नानी द्रौपदी कुशवाहा जो की एक मोटरसाइकिल पर सवार थे गाँव लौट रहे थे तभी एक नवनिर्मित ट्रक जिसका चेसिस लोडिंग कंप्लीट नहीं था वह तेज रफ्तार से आया और उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें तीनों उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

मुरार थाना प्रभारी एम एन मालवीय का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और मृत लोगों के शरीर को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाते हुए विवेचना शुरू कर दी है ट्रक और उसके चालक की तलाश जारी है जल्द ही उनको गिरफ्तार कर दिया जाएगा।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+