Gwalior News: पैरोल पर जेल से बाहर आए युवक की हत्या, बाइक सवारों ने कॉलोनी में घुसकर गोलियों से भून डाला

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से दर्दनाक वारदात सामने आई है। सिटी थाना क्षेत्र के गोपाल बाग सिटी में गुरुवार की रात दो बाइक हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है।

हमलावरों ने युवक को तीन गोलियां मारी और फरार हो गए हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई युवक पैरोल पर बाहर आया था। उसे हत्या के मामले में आजीवन सजा हुई थी।

Gwalior News Jail firing on parole

डबरा की गोपाल बाग सिटी में जसवंत सिंह उर्फ सोनी सरदार उम्र लगभग 45 वर्ष निवास करता था। अभी 11 दिन पूर्व ही वह जेल से पैरोल पर आए हुए थे। खाना खाने के बाद वह मोहल्ले में प्रतिदिन घूमता था।इसी दौरान वह कुछ लोगों से बात करने के लिए रुका तभी दो युवक बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने कुछ बात की और देखते ही देखते जसवंत को एक के बाद एक तीन गोलियां मार दी और मौके से फरार हो गए हैं।

गोली चलते कॉलोनी में भगदड़ मच गई। पड़ोस की गली से परिजन दौड़े तो तत्काल उसे लेकर ग्वालियर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। जसवंत सिंह गिल चीनौर क्षेत्र के ग्राम कैथी का निवासी था।

वर्ष 2016 में उसने ग्वालियर जिले के महाराजपुर क्षेत्र एक युवक विवाद के चलते हत्या कर दी थी।जिसमें वर्ष 2018 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुना दी गई थी। जहां से वह अपने अच्छे व्यवहार के चलते पैरोल पर आता-जाता रहता था।अभी 28 अक्टूबर को वह 15 दिन की पैरोल पर आया था और प्रतिदिन मोहल्ले में ही घूमता था और जब वह घूम रहा था। इस दौरान हमलावरों ने निशाना बना दिया।

गोपाल बाग सिटी नगर की फार्म फोर कॉलोनी है। जहां गेट पर चौकीदार रहता है। कॉलोनी वालों ने बताया कि बीते 2 दिन से चौकीदार नहीं है। छुट्टी पर गया हुआ है। जिसके चलते मोहल्ले का गेट खुला रहता है।यही कारण रहा कि हमलावर आए और बड़ी आसानी से घटना करते हुए फरार हो गए।

जसवंत की हत्या करने वाले हमलावर पूरी तरह से बेखौफ दिखे। सीसीटीवी देखने से पता लगता है कि उन्हें अपना चेहरा दिखने की कोई चिंता नहीं थी। 2 दिन से चौकीदार नहीं था, यह बात उन्हें भली भांति पता थी सीसीटीवी देखने से पता लगता है। वह लोग दूर खड़े थे। जब वह घूमते हुए दूसरी गली में आ गया।इस दौरान तीन लोगों की मौजूदगी में उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

घटना की जानकारी पर ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह यादव तत्काल डबरा के लिए रवाना हो गए और आधे घंटे बाद ही डबरा पहुंच गए। जहां उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। सीसीटीवी देखें और जिन लोगों के सामने वारदात हुई उनसे भी चर्चा की।बाद में मृतक के घर की तरफ भी गए और हत्या के कारणों की तस्दीक की।

घटना को लेकर तत्काल पुलिस पार्टियों रवाना भी कर दी गई है और जगह-जगह चेकिंग पॉइंट भी लगाए गए हैं। फुटेज में जो व्यक्ति दिख रहे हैं, उनके फोटो भी सर्कुलेट किए गए हैं ताकि हमलावर शीघ्र पकड़ में आ जाए।

इस संबंध में एडिशनल एसपी देहात निरंजन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया जिस युवक को गोली मारी है। उसे गंभीर हालत में ग्वालियर ले जाया गया।वह पैरोल पर बाहर आया था। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। हत्यारों की तलाश की जा रही है। घटना का कारण पूर्व में हुई हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+