Gwalior News: ग्वालियर जेल में बंदी बनेंगे बंधु, कैदियों के लिए सर्टिफिकेट सब्जेक्ट की हुई शुरुआत
Gwalior News
Gwalior News: मध्य प्रदेश की ग्वालियर जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए जेल अधीक्षक के माध्यम से जेल में बंद कैदियों के लिए डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर की शुरुआत की गई। जेल में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने स्टडी सेंटर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कैदियों को मन लगाकर पढ़ने और समाज के लिए एक अच्छा व्यक्तित्व बनने की बधाई दी है।
जीवाजी विश्वविद्यालय ने इस एजुकेशन सेंटर के जरिए जेल में बंद कैदियों के लिए 6 कोर्सों की शुरू किए हैं। राज्यपाल की मौजूदगी में सेंट्रल जेल में कैदियों ने सर्टिफिकेट सब्जेक्ट में प्रवेश दिया गया। कॉस्मेटिक और फलित ज्योतिष्य कोर्स में सबसे ज्यादा कैदियों ने एडमिशन लिया है। जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन लोगों को बंदी से बंधु एजुकेशन के तहत पढ़ाया जाएगा। यह 6 महीने में सर्टिफिकेट कोर्स पूरे होंगे।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जेल में आने के बाद के लोग तनाव में रहते हैं। साथ ही अपराध की दुनिया से आने वाले लोग भी उग्र होते हैं। यही वजह है कि इन लोगों को सर्टिफिकेट कोर्स के जरिए ना सिर्फ जेल के अंदर पढ़ाई करने का मौका मिलेगा बल्कि वह खुद शिक्षित भी बन पाएंगे। साथ ही उनके जेल के अंदर समय भी बिना तनाव के बीतेगा। संभागायुक्त दीपक सिंह का कहना है कि बंदी से बंधु योजना की शुरुआत ग्वालियर संभाग की सभी उपजेलों में भी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications