ग्वालियर में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल, स्वेच्छा से मंदिर-मस्जिद से उतारे गए लाउडस्पीकर
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सुखद तस्वीर सामने आई हैं। यहां के सिरसोद गांव में मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव के निर्देश को खुद धर्म गुरुओं ने पूरा किया। मुख्यमंत्री ने हाल ही में आदेश दिए थे कि कहीं भी लाउड स्पीकर का इस्तेमाल नहीं होगा।
इसके बाद सिरसोद गांव में धर्म गुरुओं ने खुद ही धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतरवाए। उनके इस कदम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने धर्म गुरुओं का फूल मालाओं से सम्मान और स्वागत किया। इस अवसर पर गांव के लोगों ने भी उनके सम्मान में तालियां बजाईं। दूसरी ओर, एक शिव मंदिर पर लगा लाउड स्पीकर भी धर्म गुरुओं ने खुद हटाया।

इस बैठक के बाद फिर थाना हस्तिनापुर में एसडीओपी, बेहट संतोष पटेल, एसडीएम इसरार खान और थाना प्रभारी राजकुमार राजावत ने भी बैठक की। इस बैठक में सिरसोद गांव के मुस्लिम समुदाए ने शामिल हुए। बैठक के बाद समुदाए के धर्म गुरुओं ने सरकार के आदेश का समर्थन किया। वे खुद लाउड स्पीकर हटाने आगे आए।
गौरतलब है कि मस्जिद के आसपास सरकारी स्कूल भी है यहां आवाज की वजह से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। गांव के बेहतर भविष्य को देखते हुए समाज के इस नवाचार की लोगों ने खूब प्रशंसा की। दूसरी ओर, छारी मोहल्ले के शिव मंदिर में लगा लाउड स्पीकर भी धर्म गुरुओं ने स्वेच्छा से उतारा।












Click it and Unblock the Notifications